Brain Test Photo: कितना आसान है इसे हल करना, मगर फिर भी कोई B नहीं ढूंढ पा रहा

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Jul 24, 2024, 07:07 AM IST

Optical Illusion Picture: दिमाग का टेस्ट लेने वाली ये तस्वीर देखने में जितनी आसान है इसे तय समय के भीतर हल करना उतना ही मुश्किल होने वाला है। खुद को जीनियस समझने वाले भी इसे हल करने में फंस जाएंगे।

KEY HIGHLIGHTS
  • दिमाग का टेस्ट लेने वाली तस्वीर
  • R की भीड़ में B खोजना है चैलेंज
  • ढूंढ लिया तो चैंपियन कहलाओगे

Optical Illusion Picture: दुनिया में कुछ लोग होते हैं जिनकी नजर वाकई बहुत तेज होती है। ऐसे लोग बारीक से बारीक छिपी हुई चीज को आसानी से खोज लेते हैं। फिर चाहे तस्वीरों में छिपे रहस्यों को खोजना हो या फिर कोई खास नंबर ढूंढ निकालना हो, ऐसे लोग बखूबी इसमें कामयाब होते हैं। मगर कभी सोचा है कि छिपे हुए रहस्य या नंबरों को खोजने में आप कितने माहिर हैं। अगर जानना चाहते हैं तो एक जबरदस्त तस्वीर के साथ हाजिर हुए हैं। तस्वीर में हर जगह आर अक्षर की भीड़ नजर आती है, जिसमें छिपे खास अक्षर को ढूंढना भी बहुत आसान है।

आर की भीड़ में छिपा है B

मजेदार है कि दिमाग और आंखों का टेस्ट लेने वाली इस आसान तस्वीर को भी लोग जल्दी नहीं हल कर पा रहे हैं। वायरल तस्वीर में आपको हर जगह R लिखा हुआ नजर आ रहा होगा। मगर इसी R की भीड़ में सिर्फ एक जगह पर B अक्षर लिखा हुआ है। नेटिजन्स को पांच सेकंड में उसी खास अक्षर को खोजने का चैलेंज मिला है। मगर चौंक जाएंगे कि बड़ी तादाद में लोग इस चैलेंज को पूरा नहीं कर पाए हैं। ऐसे में क्या आपमें दम है जो तय समय के भीतर उस अक्षर को खोज निकालें। अगर आपने खोज लिया तो नजरों का किंग मान लेंगे।

End of Feed