वायरल न्यूज़

अजब: सोशल मीडिया पर फेमस नहीं हो रही थी लड़की तो रोते हुए डाला वीडियो, 25 से बढ़कर फॉलोअर्स हुए 34 हजार

AJab Gajab News: अमेरिका की रहने वाली क्लॉडिया ब्रुक्स ने न सिर्फ अपने वीडियो के जरिए हजारों फॉलोअर्स बढ़ा लिए, बल्कि पैसे भी कमा लिए। क्लॉडिया ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो डाला। इस वीडियो में वह रोती हुई नजर आ रही थी।

Image

प्रतीकात्मक तस्वीर (ट्विटर)

KEY HIGHLIGHTS
  • फॉलोअर्स बढ़ाने के लिए लगाया अजब तिकड़म
  • रोते हुए इंटरनेट पर डाला इमोशनल वीडियो
  • 25 से बढ़कर फॉलोअर्स हो गए 34 हजार

AJab Gajab News: सोशल मीडिया में ऐसी ताकत है कि वह रातों-रात किसी को स्टार बना सकती है। आप कई ऐसे लोगों को जानते होंगे, जो सोशल मीडिया पर वायरल अपने किसी एक वीडियो से रातों-रात स्टार बन गए हैं। आज हम आपको एक ऐसी लड़की के बारे में बताने जा रहे हैं, जो सोशल मीडिया पर फेमस नहीं हो रही थी और उसके सोशल मीडिया अकाउंट पर फॉलोअर्स नहीं बढ़ रहे थे। इसके बाद लड़की ने जो जुगाड़ निकाला, उसे जानकर आपके होश उड़ जाएंगे।

फॉलोअर्स बढ़ाने के लड़की ने लोगों को बनाया इमोशनल मूर्ख

दरअसल, लड़की ने रोते हुए अपना वीडियो इंटरनेट पर डाला। इसके बाद वह रातों रात फेमस हो गई। लड़की ने रोते हुए सोशल मीडिया पर लोगों से अपनी मजबूरी बताई और लोग ऐसा भावुक हुए कि लड़की रातोंरात वायरल हो गई। यहां तक कि इस वीडियो के जरिए उसने अपने रूम का किराया भी चुका दिया। द सन की खबर के अनुसार, अमेरिका की रहने वाली क्लॉडिया ब्रुक्स ने न सिर्फ अपने वीडियो के जरिए हजारों फॉलोअर्स बढ़ा लिए, बल्कि पैसे भी कमा लिए।

25 फॉलोअर्स से बढ़कर हो गए 34 हजार

बता दें कि क्लॉडिया ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो डाला। इस वीडियो में वह रोती हुई नजर आ रही थी। वह रोते हुए अपने फॉलोअर्स से कह रही थी कि पैसे की कमी की वजह से वह अपने रूम का किराया भी नहीं दे पा रही है। बता दें कि टिकटॉक ने एक क्रिएटर फंड की सर्विस जारी की थी। इसके तहत 10 हजार फॉलोअर्स वाले यूजर्स इसमें अप्लाई कर सकते थे, लेकिन क्लॉडिया के मात्र 25 फॉलोअर्स थे। इस कारण वह इस स्कीम में हिस्सा नहीं ले पा रही थी। जैसे ही उसने अपना रोते हुए वीडियो डाला उसके फॉलोअर 25 से बढ़कर 34 हजार हो गए। इसके इस वीडियो पर 41 लाख व्यूज भी आ गए।

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article