वायरल न्यूज़

अब तो हद हो गई! दिल्ली मेट्रो में फर्श पर लेटकर क्या करने लगा यात्री, नजारा देख चौंक ही जाएंगे

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Jul 24, 2024, 07:35 AM IST

Delhi Metro Viral News: हैरान करने वाले नजारे में देखेंगे कि दिल्ली मेट्रो के कोच में एक यात्री ऐसे लेट गया मानो घर में आराम फरमा रहा हो। कभी वो सोता हुआ नजर आता है तो कभी मोबाइल भी चलाता है।

Image

मेट्रो के फर्श पर क्या करने लगा मेट्रो यात्री। (Photo/X.com)

KEY HIGHLIGHTS
  • मेट्रो में अब क्या करने लगा यात्री
  • देखते ही उठ गई कार्रवाई की मांग
  • कहा नियमों का अनुपालन हो सुनिश्चित

Delhi Metro Viral News: सोशल मीडिया में आए दिन दिल्ली मेट्रो से जुड़े अजब-गजब नजारे वायरल होते रहते हैं। इनमें कभी सीट को लेकर यात्री झगड़ पड़ते हैं तो कभी छोटी सी बात पर ही बहस हो जाती है। कई बार नौबत मारपीट तक पहुंच जाती है। मगर मेट्रो से जुड़ा अभी जो मामला सामने आया है वो इन सबसे अलग हैं। मेट्रो कोच में एक यात्री ऐसा कुछ करते हुए कैमरे में कैद हुआ है जो शायद ही पहले कभी देखा गया होगा। मेट्रो में अजीब हरकत करते हुए यात्री को अभी तक हजारों लाखों यूजर्स देख चुके है। इसपर नेटिजन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं।

मेट्रो कोच में क्या करने लगा यात्री

इसमें देखेंगे कि दिल्ली मेट्रो यात्रियों से खचाखच भरी हुई है। कहीं भी बैठने की जगह नजर नहीं आती। बहुत से यात्री फ्लोर पर खड़े ही यात्रा करते हुए नजर आते हैं। मगर इन सबके एक शख्स पर नजर आकर टिक जाती हैं। करीब चालीस साल के शख्स को जब बैठने के लिए सीट नहीं मिली तो उसने अपना दिमाग दौड़ाना शुरू कर दिया। शख्स कोच के अंदर सबसे किनारे की जगह पर गया और वहीं जाकर लेट गया। फ्रेम में ये एक ऐसा नजारा है जिसने लोगों को चौंका दिया। इसमें देखेंगे कि शख्स मेट्रो फ्लोर पर ऐसे लेट गया जैसे अपने घर में हो।

देखिए तस्वीरें

उठी कार्रवाई की मांग

अब शख्स अपने बैग का तकिया बनाता है और मोबाइल चलाने लगा। कभी शख्स ऐसे अंदाज में लेटा नजर आता है मानो महल में हो। शख्स की ऐसी हरकत बड़ी तादाद में नेटिजन्स को पसंद नहीं आई। कई यूजर्स ने मामले में संज्ञान लेने की मांग की। ऐसे ही एक यूजर ने एक्स पर मेट्रो यात्री की तस्वीरें शेयर की हैं। इसमें @ShikharSha34718 नाम के हैंडल से डीएमआरसी और दिल्ली पुलिस से कार्रवाई करने की मांग की गई है। लिखा गया कि दिल्ली मेट्रो में आजकल हो क्या रहा है। दिल्ली पुलिस और डीएमआरसी को टैग कर आगे लिखा गया कि कृपया सुरक्षा और नियमों का अनुपालन सुनिश्चित करने के लिए फर्श पर बैठे यात्री के खिलाफ कार्रवाई करें।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article