Optical Illusion: इंटरनेट पर सोशल मीडिया की मजेदार दुनिया में हर समय कुछ ना कुछ छाया ही रहता है। हालांकि यहां पिछले कुछ दिनों से नजर के धोखे से जुड़ी तस्वीरें खूब साझा की जा रही हैं। ऐसी तस्वीरें जिनमें खास रहस्य छिपे होते हैं। मगर बहुत कोशिश के बाद भी कोई उनमें छिपे रहस्य को नहीं खोज पाता है। मगर अच्छी बात है कि नजर के धोखे से जुड़ी तस्वीरों को हल करने से दिमाग और आंखों की भी अच्छी कसरत होती है। अगर आप भी दिमाग और आंखों की कसरत करना चाहते हैं एक मजेदार तस्वीर हर तरफ छाई हुई है।
तस्वीर में फूलों के बीच छिपी है तितली। (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)
फूलों के बीच छिपी है तितली
सामने आई तस्वीर एक खूबसूरत पेड़ की है। देखने में सामान्य लग रही फूल वाले पेड़ की ये तस्वीर अपने आप में बहुत खास है। तस्वीर में ऐसा कुछ छिपा है जो सचमुच बहुत खास है। दरअसल तस्वीर में फूलों के बीच एक तितली भी बैठी है। मगर मजाल है कोई उस तितली को खोज निकाले। अब आपको उसी तितली को खोज निकालना है। हालांकि इससे पहले आप तितली को खोजना शुरू करें, पहले एक शर्त भी जान लीजिए। आपको तितली को खोजने के लिए सिर्फ तीस सेकंड का समय मिलेगा। अगर इतने समय आपने तितली को खोज निकाला तो सचमुच आपका दिमाग जासूसों वाला है, जो बारीक से बारीक चीजों को आसानी से खोज लेता है।नहीं खोज पाए तो परेशान ना हों
मगर दिए गए समय में या फिर अभी तक फूलों के बीच छिपी तितली को नहीं खोज पाए हैं तो निराश बिल्कुल ना हों। बड़ी तादाद में नेटिजन्स उस खूबसूरत तितली को नहीं खो पाए हैं। दरअसल तितली खोजने में मुश्किल आने की बड़ी वजह है उसका रंग। यानी तितली और फूलों का रंग करीब एक जैसा है। ऐसे में उसे खोजने में किसी को भी परेशान हो सकती है।यहां देखिए कहां छिपी है तितली
यहां देखिए आखिर कहां छिपी है तितली।
देख लिया ना तितली नजर के ठीक सामने ही थी, मगर उसके रंग की वजह से खोजने में किसी को भी मुश्किल हो सकती है। नजर के धोखे से जुड़ी ऐसी मजेदार तस्वीरों के साथ फिर हाजिर होंगे। तब जुड़े रहिए टाइम्स नाऊ नव भारत के साथ।
