वायरल न्यूज़

Video: तेज रफ्तार बाइक पर खुलेआम Kiss करती रहीं दो लड़कियां, शॉकिंग स्टंट देख लोगों के उड़े होश

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Oct 28, 2023, 06:40 PM IST

Girl Kissing on Bike: आप देख सकते हैं कि एक बाइक सड़क पर दौड़ रही है। इस बाइक के ऊपर दो लड़कियां सवार हैं। दोनों लड़कियां तेज दौड़ती बाइक पर एक-दूसरे को किस और हग करने लगती हैं। कई यूजर्स वीडियो देखकर भड़क उठे हैं।

Image

लड़कियों ने बाइक पर किया किस (इंस्टाग्राम)

Girl Kissing on Bike: सोशल मीडिया पर हर दिन कोई न कोई ऐसा वीडियो देखने को मिलता है, जो लोगों को हैरान कर देता है। इसी क्रम में एक वीडियो ने लोगों के होश उड़ा दिए हैं। वीडियो में दो लड़कियां एक तेज रफ्तार बाइक पर एक-दूसरे को किस करती नजर आ रही हैं। सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि दोनों तेज रफ्तार बाइक का हैंडल छोड़कर एक-दूसरे के विपरीत बैठी दिख रही हैं और लिप टू लिप किस कर रही हैं। इस शॉकिंग स्टंट को देखकर यूजर्स के होश उड़ गए हैं।

होश उड़ाने वाला वीडियो हुआ वायरल

वीडियो ने इंटरनेट पर आग सी लगा दी है। कई यूजर्स वीडियो देखकर भड़क उठे हैं, वहीं कुछ लोग ऐसा स्टंट देखकर हैरान हैं। आप देख सकते हैं कि एक बाइक सड़क पर दौड़ रही है। इस बाइक के ऊपर दो लड़कियां सवार हैं। दोनों लड़कियां तेज दौड़ती बाइक पर एक-दूसरे को किस और हग करने लगती हैं। लड़कियों का यह वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रहा है। लोग वीडियो देखकर गुस्से में आ गए हैं। कई लोग लड़कियों के खिलाफ कार्रवाई करने की बात कह रहे हैं। देखें वीडियो-

बता दें कि यह वीडियो थोड़ा पुराना है, जो इन दिनों फिर से वायरल हो रहा है। वीडियो में सबसे शॉकिंग चीज यह देखने को मिलती है कि दोनों लड़कियों ने बाइक का हैंडल छोड़ा हुआ है और एक-दूसरे के आमने-सामने बैठी हुई हैं। वीडियो में देख सकते हैं कि दोनों लड़कियां पहले एक-दूसरे को हग करती हैं। इसके बाद लिप टू लिप किस करने लगती हैं। वीडियो को @ghantaa नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया गया है। वीडियो पर लोग तरह-तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

आदित्य साहू
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article