Optical Illusion: तस्वीर में लिखा है बहुत खूबसूरत मैसेज​, मगर पढ़ने में जीनियस भी हुए फेल

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Oct 28, 2023, 07:10 AM IST

Optical Illusion: सोशल मीडिया में वायरल इस तस्वीर में बहुत ही खूबसूरत मैसेज लिखा है, जिसे पढ़ने के बाद चेहरे पर अपने आप मुस्कान आ जाएगी।

KEY HIGHLIGHTS
  • तस्वीर में लिखा है खूबसूरत मैसेज
  • पढ़ते ही आएगी चेहरे पर मुस्कान
  • खोजने के लिए मिलेगा 30 सेकंड का समय

Optical Illusion: ऑप्टिकल इल्यूजन यानी नजर से जुड़ा धोखा यानी ऐसा कुछ जिसमें रहस्य नजर के सामने ही हो मगर खोजना उतना ही मुश्किल हो जाए। सोशल मीडिया में ऐसी ही जबरदस्त तस्वीरों की भरमार है, जिनमें छिपे रहस्यों को खोजना बिल्कुल भी आसान नहीं होता है। हालांकि अच्छी बात है कि ऐसी तस्वीरें में छिपे रहस्यों को खोजने से दिमाग और आंखों की अच्छी कसरत भी हो जाती है। इंटरनेट पर अभी एक ऐसी ही मजेदार तस्वीर हर तरफ छाई हुई है। तस्वीर में एक बहुत ही खास मैसेज लिखा है। मैसेज इतना खास है कि उसे पढ़कर किसी के भी चेहरे पर मुस्कान आ सकती है। मगर मैसेज जितना खूबसूरत है, उसे खोजकर पढ़ना उतना ही मुश्किल है।

तस्वीर में छिपा है खास मैसेज

दरअसल तस्वीर में उस छिपे हुए मैसेज को कुछ इस तरह लिखा गया है कि हजारों की संख्या में कुछ ही लोग उसे मैसेज को पढ़ पाए हैं। मगर जिसने पढ़ लिया उसके चेहरे पर मुस्कान भी तुरंत आ जाती है। अब आपके लिए टास्क है कि आपको बताना है कि तस्वीर में आखिर कौन सा मैसेज लिखा है। हालांकि इससे पहले उस खूबसूरत लाइन को पढ़ने की कोशिश करें, पहले एक शर्त भी जान लीजिए। उस मैसेज को खोजकर पढ़ने के लिए आपको सिर्फ 30 सेकंड का समय मिलेगा। अगर इतने समय में उस मैसेज को खोज लिया तो यकीन मानिए चीजों की खोजने में आपकी नजर बाज से भी तेज हैं। दिमाग ऐसा जो नजर से जबरदस्त तालमेल बैठाकर काम करता है।

तस्वीर में है कौन सा मैसेज

हालांकि दिए गए समय में या अभी तक तस्वीर में छिपे उस खास मैसेज को नहीं खोज पाए हैं, तो परेशान बिल्कुल ना हों। क्योंकि इसमें लिखे गए वाक्य का फॉन्ट ऐसा है कि खोजने में किसी को भी दिक्कत हो सकती है। चलिए हम बताते हैं कि तस्वीर में आखिर वो कौन सी खूबसूरत लाइन लिखी है। दरअस तस्वीर में लिखा है 'You'er doing great and im glad you exist' यानी आप बहुत अच्छा कर रहे हैं और मुझे खुशी है कि आप मौजूद हैं।

यहं देखिए रिजल्ट

देखिए तस्वीर में क्या लिखा है।

देख लिया ना तस्वीर में खूबसूरत लाइन बहुत ही सामान्य तरीके से लिखी गई थी। मगर फॉन्ट की हाइट इतनी कर दी कि उस लाइन को आसानी से नहीं पढ़ा जा सकता है। चलिए अगली बार फिर हाजिर होंगे नजर और दिमाग से जुड़ी ऐसी किसी खास तस्वीर के साथ।

End of Feed