वायरल न्यूज़

Delhi Metro Video: सीट पर विवाद और लड़की ने मार दिया लड़के को थप्पड़, फिर जो दिखा खुद भी चौंक जाएंगे

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Oct 29, 2023, 10:28 AM IST

Delhi Metro Video: वायरल वीडियो में देखेंगे कि मेट्रो कोच में सीट को लेकर लड़का-लड़की में कहासुनी हो गई, जो बाद में जबरदस्त विवाद तक पहुंच गई।

Image

सीट को लेकर आपस में झगड़ पड़े लड़का-लड़की। (फोटो- वीडियो स्क्रीनशॉट)

KEY HIGHLIGHTS
  • दिल्ली मेट्रो में लड़का-लड़की के बीच लड़ाई
  • लड़की ने मार दिया जोरदार थप्पड़
  • वायरल हुआ वीडियो

Delhi Metro Video: यात्रियों की सुविधा के लिए बनाई गई दिल्ली मेट्रो पिछले कुछ दिनों से दूसरी वजहों से सुर्खियों में छाई है। मेट्रो से जुड़े हर रोज ऐसे वीडियोज वायरल होते हैं जो सचमुच शर्मिदा कर देते हैं। मेट्रो कोच में कभी रीलबाज अश्लील हरकतें करते नजर आते हैं तो कभी दो पक्ष की छोटी सी बात पर लड़ाते नजर आते हैं। अभी एक ऐसा ही वीडियो हर तरफ छाया है। वीडियो लड़का और लड़की से जुड़ा है। दोनों की बीच सीट को लेकर तीखी कहासुनी हो गई और गुस्से लड़की ने लड़के को जोरदार थप्पड़ रसीद कर दिया। फ्रेम में फिर जो हुआ देखकर खुद भी सचमुच चौंक जाएंगे। हैरान करने वाला दिल्ली मेट्रो का ये वीडियो अभी तक बड़ी तादाद में व्यूज बटोर चुका है। इसपर नेटिजन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं।

लड़के को पड़ा जोरदार थप्पड़

सामने आया वीडियो देखकर मालूम होता है कि मेट्रो कोच में यात्रियों की खासी भीड़ है। ठीक से खड़े होने की भी जगह नजर नहीं आती। फ्रेम में देखेंगे कि तभी एक लड़की सीट पर बैठे लड़के के पास पहुंची और उससे उठने के लिए कहा। संभव है कि लड़के ने उठने से इनकार कर दिया और दोनों में बहस होने लगी। बहस इतनी बढ़ गई कि लड़की उसे जोरदार झापड़ रसीद कर दिया और खुद गेट के करीब जाकर खड़ी हो गई। फ्रेम में फिर दिखाई दिया देखकर सभी लोग हैरान हो गए।

फिर शुरू हुई तीखी बहस

दरअसल इसके बाद दोनों पक्षों के बीच शुरू होती है तीखी बहस। लड़की सीट पर बैठे लड़के पर गुस्सा निकालते हुए कहती है कि उसके जैसे लोग पिटते हैं। लड़की आगे कहती है कि उसे मुंह पर चाटा मारकर शांति मिल गई। वो उस चाटे को जिंदगीभर याद रखे। गुस्साई लड़की इस दौरान खराब भाषा का भी इस्तेमाल करती है। इधर सीट बैठा लड़का भी लगातार जवाब देता है मगर लड़की उसपर हावी ही रही। वीडियो में देखेंगे कि लड़की उसे गंदी नाली का कीड़ा तक कह डालती है।

यहां इंस्टाग्राम पर देखिए वीडियो

दोनों पक्षों के बीच लड़ाई जब ज्यादा बढ़ गई तब लड़की के साथ खड़ी महिला उसे चुप कराने की कोशिश करती है, मगर लड़की चुप होने का नाम नहीं लेती। वो प्लेटफॉर्म पर उतरने तक लड़के पर खूब गुस्सा निकालती है। मालूम हो कि वीडियो इंस्टाग्राम पर Ghar ke kalesh नाम के हैंडल से भी साझा किया गया है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article