Optical Illusion: आपने ऑप्टिकल इल्यूजन की बहुत सारी पहेलियां देखी होंगी, लेकिन हम आपके लिए जो पहेली लाए हैं। उसमें छिपे चैलेंज को पूरा करने में यकीनन आपका दिमाग चकरा जाएगा। यह ऑप्टिकल इल्यूजन चैलेंज एक वीडियो के रूप में सामने आया है। इस चैलेंज में आपको एक घोड़ा बर्फ की सतह पर चलता दिखाई दे रहा होगा। आपको बताना है कि घोड़ा आगे की तरफ आ रहा है या पीछे की तरफ जा रहा है। अगर आप इस चैलेंज को पूरा कर पाए तो आप सिकंंदरों के सिकंदर माने जाएंगे।
ऑप्टिकल इल्यूजन (इंस्टाग्राम)
ये भी पढ़ें- अजब: भारत का सबसे अनोखा रेलवे ट्रैक, समुद्र के बीचों-बीच गुजरती है ट्रेन, लहरें देख कांप उठते हैं यात्री
ऑप्टिकल इल्यूजन का अनोखा वीडियो
सोशल मीडिया पर इस चलते हुए घोड़े का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो को देखकर जरा भी पता नहीं चल पा रहा है कि वह किस तरफ चल रहा है। वीडियो में एक मतिभ्रम की स्थिति बन रही है। वीडियो में दिख रहा घोड़ा एक ऐसे वातवरण में चल रहा है, जहां चारों तरफ सिर्फ बर्फ ही बर्फ है। वीडियो देखकर आपको बताना है कि घोड़ा किस दिशा में जा रहा है। इस वीडियो के कैप्शन में बताया गया है कि यह एक ऑप्टिकल इल्यूजन है। देखें वीडियो-
वीडियो के कैप्शन में सवाल पूछा गया है कि 'यह घोड़ा आपकी तरफ आ रहा है या दूसरी तरफ जा रहा है।' वीडियो को @ akash_balyan_twa नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो देखकर ज्यादातर लोग कंफ्यूज हो रहे हैं। आपको थोड़ा रुककर इस वीडियो को देखना चाहिए। इसके बाद सवाल का जवाब देना चाहिए। कई लोग लगातार देख रहे हैं। इसके बाद भी घोड़ा कभी उन्हें आता नजर आ रहा है तो कभी पीछे जाता दिखाई दे रहा है। इस वीडियो के सामने आने के बाद लोग कमेंट सेक्शन में अपनी राय दे रहे हैं। कुछ लोगों का कहना है कि घोड़ा आ रहा है। वहीं कुछ लोग कह रहे हैं कि घोड़ा पीछे जा रहा है। आप भी कमेंट करके बताइए कि घोड़े की वास्तविक स्थिति क्या है।
