Optical illusion: आदमी की इस तस्वीर में छिपी हैं 3 महिलाएं, 20 सेकंड में ढूंढने वाला कहलाएगा जेम्स बॉन्ड

  • Authored by: कौशलेंद्र पाठक
  • Updated May 30, 2023, 02:00 PM IST

Optical illusion Viral Photo: सोशल मीडिया पर ऑप्टिकल इल्यूजन की एक मजेदार तस्वीर वायरल हो रही है, जिसमें लोगों को काफी अनोखा चैलेंज दिया गया है। इस चैलेंज को पूरा करने में अच्छे-अच्छों के पसीने छूट गए।

Optical illusion Viral Photo: सोशल मीडिया पर रोजाना सैकड़ों-हजारों तस्वीरें (Viral Photo) शेयर होती रहती हैं। इनमें कुछ तस्वीरें हंसाने वाली होती हैं, जबकि कुछ तस्वीरों को देखकर लोग हैरान रह जाते हैं। वहीं, कुछ तस्वीरें ऐसी होती हैं, जो दिखने में काफी क्यूट होती है और लोग उसे बार-बार देखना भी पंसद करते हैं। इसके अलावा कई तस्वीरें (OPtical Illusion Trending Photo) कन्फ्यूज करने वाली होती हैं, जिसे देखकर बड़े सूरमाओं का दिमाग चकरा जाता है। इस तरह की तस्वीरें ऑप्टिकल इल्यूजन (Optical illusion) वाली होती हैं। इन तस्वीरों में लोगों को ऐसा-ऐसा चैलेंज दिया जाता है, जिसे बड़े-बड़े जीनियस भी सॉल्व नहीं कर पाते। हालांकि, इन तस्वीरों को लोग काफी पसंद भी करते हैं और हर हाल में उसे सॉल्व करने की भी कोशिश करते हैं।

Optical illusion

तस्वीर में तीन महिलाएं छिपी हैं।

ऑप्टिकल इल्यूजन (Optical illusion Eye Test) की तस्वीरें कई तरह से लोगों का इम्तिहान लेती हैं। कुछ तस्वीरों में लोगों को नजरों का चैलेंज दिया जाता है। तो कुछ में दिमाग को परखा जाता है। जबकि, कई तस्वीरों के जरिए पर्सनैलिटी का पता लगाया जाता है। अब आप अंदाज लगा सकते हैं, जब इस तरह से लोगों की परीक्षा ली जाएगी और चैलेंज दिया जाएगा, तो बड़े-बड़े तीस मार खां भी एक पल के लिए जरूर घबरा जाएंगे। लिहाजा, बहुत कम लोग होते हैं, जो आसानी गुत्थी को सुलझा पाते हैं और सही-सही जवाब दे पाते हैं। एक ऐसी ही मजेदार तस्वीर इन दिनों लोगों के बीच घूम रही है, जिसमें काफी अनोखा चैलेंज दिया गया है। इस चैलेंज को देखने के बाद बड़े-बड़े दिग्गजों का दिमाग चकराया हुआ है, क्योंकि बार-बार देखने के बाद भी लोग सच्चाई को नहीं पकड़ पा रहे हैं।

End of Feed