वायरल न्यूज़

Shocking Video: बीच समुद्र में शख्स ने की खतरनाक व्हेल की सवारी, नजारा देख फेफड़ा-गुर्दा सब हिल जाएगा

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated Jul 19, 2023, 06:22 PM IST

सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स खतरनाक व्हेल की सवारी करता नजर आ रहा है। ऐसे में ये वीडियो इंटरनेट पर काफी धमाल मचा रहा है।

Image

Image Credit - Twitter

KEY HIGHLIGHTS
  • शख्स ने की खतरनाक व्हेल की सवारी
  • बीच समुद्र में व्हेल के साथ बिताए खास पल
  • जमकर वायरल हो रहा ये वीडियो

Whale Viral Video: इंटरनेट पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स व्हेल की सवारी करता हुआ नजर आ रहा है। ऐसे में ये वीडियो यूजर्स को खूब पसंद आ रहा है और वे इसे काफी शेयर भी कर रहे हैं। वैसे एक बात तो है, कि इतने खतरनाक व्हेल की सवारी करने के लिए बड़ा जिगरा चाहिए, जो हर किसी के पास नहीं होता। यही कारण है कि ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी धूम मचा रहा है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि किस तरीके से शख्स व्हेल की सवारी कर रहा है और उसके साथ बीच समुद्र में मस्ती कर रहा है। इतना ही वह काफी देर उसके ऊपर बैठा भी है, जिसके लिए काफी यूजर्स बोल रहे हैं कि भाई ऐसा नजारा में ही डर लग रहा है तो जब सामने से ऐसा कुछ हो जाएगा तब तो फेफड़ा-गुर्दा सब मुंह में आ जाएगा।

शख्स ने की खतरनाक व्हेल की सवारी

ट्विटर पर वायरल हो रहे इस वीडियो पर काफी यूजर्स अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा है कि ऐसा नहीं करना चाहिए, यह जीवों के साथ एक तरह का हरासमेंट है। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा कि इसे कहते हैं जिंदगी के असली मजा लेना। इस वीडियो पर अब तक हजारों व्यूज आ चुके हैं और इसे काफी बार शेयर भी किया जा चुका है। ऐसे में ये वीडियो (Trending Video) आपको कैसी लगी, हमें कमेंट कर जरूर बताएं।

किशन गुप्ता
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article