Puzzle Game: इस पजल को सॉल्व करने में कर्ण जैसा मित्र भी साथ छोड़ देगा, ढूंढ लिया तो कहलाएंगे भीष्म पितामह

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated Jul 18, 2023, 05:28 PM IST

Optical Illusion Puzzle Photo: हाल ही में ऑप्टिकल इल्यूजन की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर अपलोड की गई है, जिसे देखने के बाद कई धुरंधर अपना माथा पीट चुके हैं। कहा जा रहा है कि इस तस्वीर की गुत्थी सुलझाने के लिए भीष्म पितामह वाला दिमाग चाहिए।

KEY HIGHLIGHTS
  • ऑप्टिकल इल्यूजन की नई तस्वीर हुई वायरल
  • वायरल हो रही तस्वीर में छिपे हैं कई चेहरे
  • ढूंढने वाला कहलाएगा भीष्म पितामह

Optical Illusion Eye Test: अगर देखा जाए तो सोशल मीडिया पर ऑप्टिकल इल्यूजन की तस्वीरों की भरमार पड़ी है, जिसे सॉल्व करने के लिए अलग-अलग चैलेंज दिए जाते हैं। इनमें से कई ऐसी तस्वीरें होती हैं, जो आसानी से सॉल्व हो जाती है। लेकिन कई सारी तो ऐसी जो बिना दिमाग घुमाए और सिर दर्द कराए सॉल्व ही नहीं होती है। लेकिन आज हम आपके लिए ऑप्टिकल की एक ऐसी तस्वीर लेकर आए हैं, जिसे सॉल्व करना नामुमकिन बताया जा रहा है। कहा जा रहा है कि ये एक ऐसा पजल फोटो है, जिसे सॉल्व करने में कर्ण जैसा मित्र भी साथ छोड़ देगा।

सोशल मीडिया पर वायरल हुई ये तस्वीर काफी कुछ कह रही है और इसमें काफी चेहरे भी छिपे हुए हैं। ऐसे में इन सभी चेहरों को ढूंढने का चैलेंज दिया गया है, जिसके लिए 21 सेकंड का समय भी दिया गया है। बता दें, इस तस्वीर की गुत्थी सुलझाने में अब तक कई धुरंधर अपने घुटने टेक चुके हैं। कहा जा रहा है कि जिसकी नजर बाण की गति से भी तेज होगी, वही इस गुत्थी को सुलझा पाएगा। वैसे आप इसमें जितनी बार अपनी नजरें दौड़ाएंगे, इसमें उतनी तस्वीरें सामने निकलकर आएंगी। इस पजल को लेकर कहा जा रहा है कि जो भी व्यक्ति इसे सॉल्व कर दिखाएगा, उसे भीष्म पितामह की उपाधि दी जाएगी।

End of Feed