Lion Attack Video: सोशल मीडिया आज के समय में ऐसा जरिया बन चुका है, जहां लोग एक से एक मजेदार चीजें शेयर करते हैं और उनपर जमकर चटकारे लेते हैं। इनमें हंसाने (Funny Video) वाले से लेकर हैरान करने वाले तक मामले शामिल होते हैं। कुछ वीडियो (Animal Viral Video) तो ऐसे होते हैं, जिन्हें देखकर अच्छे-अच्छों के पसीने छूट जाते हैं। जबकि, कुछ को देखकर यूजर्स को आंखों पर यकीन तक करना मुश्किल हो जाता है। इसी कड़ी में एक ऐसा हाहाकारी वीडियो (Shocking Video) सामने आया है, जिसे देखकर एक पल के लिए आपका दिमाग भी चकरा जाएगा। क्योंकि, एक लड़का शेर के चंगुल में फंस गया। बब्बर शेर ने लड़के की जो हालत की उसे देखकर किसी के भी रोंगटे खड़े हो जाए।
अक्सर लोग जानवरों से दूरी बनाकर ही रखते हैं। खासकर, शेर, बाघ, चीता का नाम सुनकर तो कईयों के पसीने छूट जाते हैं। ऐसे में जरा सोचिए अगर किसी का सामना इन जानवरों से हो जाए तो उसकी क्या हालत होगी? एक लड़के के साथ कुछ ऐसा ही हुआ, जिसका वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में आप देख सकते हैं बंद कमरे के अंदर दो लड़के खड़े हैं। तभी एक बब्बर शेर भी वहां पहुंच जाता है। अचानक बब्बर शेर एक लड़के पर हमला कर देता है। शेर लड़के को दौड़ा-दौड़ाकर उस पर हमला करता है। जिस तरह शेर लड़के पर हमला करता है उसे देखकर किसी की भी हवा टाइट हो जाए। हालांकि, लड़के की किस्मत अच्छी थी कि उसे ज्यादा नुकसान नहीं पहुंचा।
शेर का हाहाकारी अंदाज
चौंकाने वाला नजारा देखकर आपकी हवा भी जरूर टाइट हो गई होगी। किसी ने इस नजारे को कैमरे में कैद कर लिया और वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। अब यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इंस्टाग्राम पर वीडियो को 'dj_rajput'नाम के पेज से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक कई लाख लोग देख चुके हैं, जबकि सात लाख से ज्यादा लोगों ने इसे पसंद किए हैं। वहीं, कुछ लोग जहां इस नजारे पर हैरानी जता रहे हैं, तो कुछ लोग इस पर मजे भी ले रहे हैं। किसी का कहना है कि शेर से पंगा लेना भारी पड़ गया। कुछ का कहना है कि ये काफी हाहाकारी नजारा है।
