वायरल न्यूज़

VIDEO: पानी के अंदर शिवलिंग से लिपटा हुआ था नाग, सावन में दिखा अब तक का सबसे अद्भुत नजारा

  • Authored by: कौशलेंद्र पाठक
  • Updated Jul 18, 2023, 05:34 PM IST

Naag Viral Video: सावन के महीने में नाग का एक अलग अंदाज देखने को मिला। इस नजारे को देखकर लोग हक्के-बक्के रह गए। कईयो को तो अपनी आंखों पर यकीन तक करना मुश्किल हो रहा था।

Image

नाग का अनोखा अंदाज (तस्वीर साभार- इंस्टाग्राम)

KEY HIGHLIGHTS
  • सावन में दिखा नाग का अलग अंदाज
  • पानी के अंदर शिवलिंग से लिपटा था नाग
  • नजारा देखकर लोगों को यकीन करना हो रहा था मुश्किल

Naag Viral Video: सोशल मीडिया की दुनिया में अगर आप चक्कर लगा रहे हैं, तो कई बार आपको ऐसी-ऐसी चीजें देखने को मिल जाएंगी, जिनपर यकीन करना मुश्किल हो जाता है। इनमें कुछ वीडियो (Viral Video) ऐसे होते हैं, जिन्हें देखकर लोगों का दिन बन जाता है। जबकि, कुछ वीडियो (Trending Video) ऐसे होते हैं, जिनके बारे में लोग आमतौर पर कल्पना तक नहीं कर सकते। हालांकि, इन वीडियो (Snake Video) को यूजर्स काफी पसंद भी करते हैं और तारीफ भी करते हैं। जबकि, कईयों पर लोग जमकर मजे भी लेते हैं। लेकिन, इन दिनों एक ऐसा वीडियो वायरल (Snake Viral Video) हो रहा है, जिसमें अद्भुत नजारा देखकर लोगों का मन गदगद हो गया। यकीन मानिए इस वीडियो को देखने के बाद आप भी एक पल के लिए मंत्रमुग्ध हो जाएंगे।

इन दिनों सावन का पवित्र महीना चल रहा है। ऐसे में हर जगह लोग भगवान भोले नाथ की पूजा-अर्चना करने में लगे हैं। लेकिन, इन सबके बीच नाग देवता का भी जलवा कायम है। सोशल मीडिया पर नागों के एक से एक मजेदार वीडियो वायरल हो रहे हैं। जिन्हें देखकर कई बार लोगों को अपनी आंखों पर यकीन करना मुश्किल हो रहा है। एक ऐसा ही अनोखा वीडियो इन दिनों लोगों के बीच छाया हुआ है, जिसमें एक नाग पानी के अंदर शिवलिंग से लिपटा हुआ है। जिसने भी इस नजारे को देखा वो देखता ही रह गया। यकीन मानिए इस वीडियो को देखने के बाद एक पल के लिए आपको भी अपनी आंखों पर यकीन करना मुश्किल हो जाएगा।

अद्भुत नजारा

वीडियो देखकर सोच में पड़ गए ना आप भी। हो सकता है ज्यादातर लोग इस तरह का नजारा पहली बार देख रहे हों। अब यह वीडियो धमाल मचा रहा है। इंस्टाग्राम पर वीडियो को 'nature_r_lover143' नाम के पेज से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। जबकि, 76 हजार से ज्यादा लोगों ने इसे पसंद किए हैं। जिसने भी इस नजारे को देखा वो देखता ही रह गया। कई लोग इसे भगवान भोलेनाथ की कृपा बता रहे हैं। तो कई लोग इसे अद्भुक, अकल्पनीय बता रहे हैं। तो इस वीडियो पर आपकी क्या प्रतिक्रिया है कमेंट कर जरूर बताएं।

कौशलेंद्र पाठक
कौशलेंद्र पाठकauthor

कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

और पढ़ें
End of Article