Optical Illusion: प्रयागराज में अगले साल महाकुंभ का मेला होने वाला है। इसके लिए जोर-शोर से तैयारियां चल रही हैं। प्रयागराज में होने वाला महाकुंभ का मेला दुनिया का सबसे बड़ा मेला है, जिसमें 10 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद हैं। आज हम आपके लिए महाकुंभ से ही जुड़ा एक ऑप्टिकल इल्यूजन चैलेंज लेकर आए हैं। दरअसल, हम जो तस्वीर लेकर आए हैं। उस तस्वीर में अधिकतर अर्धकुंभ शब्द लिखा हुआ है।
ऑप्टिकल इल्यूजन चैलेंज (ट्विटर)
ये भी पढ़ें- Eye Test: क्या आपके पास है बाज जैसी तेज नजर जो देख पाए तस्वीर में लिखे हुए सारे नंबर, 99 परसेंट लोग हुए फेल
अर्धकुंभ की भीड़ में ढूंढना है महाकुंभ
इसी अर्धकुंभ की भीड़ में कहीं न कहीं महाकुंभ शब्द भी छिपा हुआ है। आपको अर्धकुंभ की भीड़ में छिपे महाकुंभ शब्द को ढूंढने का चैलेंज पूरा करना है। इस चैलेंज को पूरा करने के लिए आपके पास पूरे 5 सेकंड का समय है। आपको इसी 5 सेकंड के समय में चैलेंज पूरा करना है और अपने आपको जीनियस लोगों की श्रेणी में शामिल करना है। बता दें कि इस चैलेंज को पूरा करना ज्यादा मुश्किल काम नहीं है, बस आपको एकाग्रता दिखानी होगी।
चैलेंज पूरा करने के लिए एकाग्र होने की जरूरत
अगर आप एकाग्र रहकर चैलेंज को पूरा करने की कोशिश करते हैं तो यकीनन आपको तस्वीर में लिखा हुआ महाकुंभ कहीं न कहीं मिल जाएगा। दूसरी तरफ अगर आप जल्दबाजी करते हैं तो पूरी तरह कंफ्यूज हो जाएंगे और चैलेंज पूरा नहीं कर पाएंगे। आप चाहें तो इस चैलेंज को पूरा करने के लिए अपने दोस्तों और रिश्तेदारों की भी मदद ले सकते हैं। हालांकि, आपके लिए शर्त वही होगी कि चैलेंज को 5 सेकंड के अंदर ही पूरा करना है। नीचे तस्वीर में देखें जवाब-
गोल घेरे में दिखेगा महाकुंभ
क्या आपको तस्वीर में अब तक कहीं लिखा हुआ महाकुंभ नजर आया या फिर आप अभी तक महाकुंभ ढूंढ ही रहे हैं। अगर आप अभी तक चैलेंज पूरा करने में कामयाब नहीं हो पाए हैं तो आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। आपको तस्वीर में सबसे नीचे की लाइन में महाकुंभ दिख जाएगा। इसके साथ ही हम एक और तस्वीर डाल रहे हैं। इस तस्वीर में आप गोल घेरे में आसानी से महाकुंभ देख सकते हैं।
