Optical Illusion Puzzle: दिमाग के साथ आंखों का टेस्ट लेने वाली ढेरों तस्वीरें इंटरनेट पर हैं। हर रोज बड़ी तादाद में ऐसी तस्वीरें शेयर की जाती हैं, जो नेटिजन्स को भी खूब पसंद आती हैं। ऐसी तस्वीरों को हल कर लोग अपने दिमाग को परखने की कोशिश करते हैं। अच्छी बात है कि ऐसी कोशिश से आंखों की भी अच्छी कसरत हो जाती है। आज आपके लिए एक ऐसी ही जबरदस्त तस्वीर के साथ हाजिर हुए हैं। इस तस्वीर को हल करना सभी के लिए आसान नहीं होने वाला है।
दिमाग का टेस्ट लेने वाली तस्वीर। (Photo/X.com)
आसान नहीं है हल खोजना
दिमाग को झकझोर देने वाली ये तस्वीर नंबर गेम से जुड़ी है। इसमें आपको हर जगह पर 64 नंबर लिखा हुआ नजर आ रहा होगा। तस्वीर में ऊपर से नीचे और दाएं से बाएं सिर्फ यही नंबर लिखा नजर आता है। मगर 64 नंबर की इस भीड़ में सिर्फ एक जगह पर 46 नंबर भी छिपकर बैठा है। नेटिजन्स को आज उसी खास नंबर को खोजने का चैलेंज मिला है। अगर आपमें दम है तो पांच सेकंड के भीतर उस नंबर को खोजकर दिखाइए। अगर आप कामयाब हो गए तो नजरों का सिकंदर मान लेंगे।
जवाब भी यहीं मिलेगा
हालांकि दिए गए समय में या फिर अभी तक उस नंबर को नहींं खोज पाए हैं तो परेशान होने की कोई बात नहीं है। यहां आपको इसका जवाब भी पता चलेगा। हम बताएंगे कि 64 की भीड़ में 46 नंबर आखिर कहां छिपकर बैठा है। इसके लिए नीचे तस्वीर में लाल घेरे में देखिए। जवाब आपकी आंखों के सामने ही होगा।
देखिए जवाब
देख लिया ना तस्वीर में 46 ऐसी जगह छिपा था जिसे खोजना सभी के लिए आसान नहीं था।
