वायरल न्यूज़

VIDEO: तेज बहाव में डूब ही जाता लड़का, मगर दोस्त ने लगा दी जान की बाजी, बचाकर ही दम लिया

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Jul 27, 2024, 08:16 AM IST

Today Viral Video: वायरल वीडियो में देखेंगे कि लड़का पानी के तेज बहाव में संतुलन खो बैठा और डूबने लगा। मगर फरिश्ते की तरह दौड़कर आए दोस्त ने उसे बचाने में जान की बाजी लगा दी।

Image

दोस्त को डूबने से बचाने में बंदे ने जान की बाजी लगा दी। (Photo/Instagram)

KEY HIGHLIGHTS
  • नहर में डूब ही जाता लड़का
  • फरिश्ता बनकर आया दोस्त
  • जान बचाकर ही दम लिया

Today Viral Video: दोस्ती को जिंदगी का सबसे खूबसूरत तोहफा माना जाता है। कहते हैं जिंदगी में जिसका दोस्त ना हो उसकी जिंदगी काफी नीरस होती है। वो दोस्त ही होता है जो बिना लालच सुख-दुख में साथ निभाता है। दोस्त अपने दोस्त की जान बचाने के लिए जान की बाजी तक लगा देता है। अभी दोस्ती की मिसाल कायम करते हुए एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया में छाया हुआ है। इसमें देखेंगे कि कैसे एक लड़का पानी के तेज बहाव में बह रहा था, मगर दोस्त ने उसे बचाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। उसने खुद की जान की परवाह नहीं की।

पानी के तेज बहाव में डूबने लगा लड़का

दोस्त को बचाने के लिए जान की बाजी लगाते हुए शख्स से जुड़ा वीडियो हजारों लाखों व्यूज बटोर चुका है। इसपर नेटिजन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं। शुरुआत से वीडियो देखने पर मालूम होता है कि दो दोस्त नहर में नहाने के लिए पहुंचे हैं। इसमें एक दोस्त ने गहरे पानी की वजह से नहाने से इनकार कर दिया। मगर दूसरा दोस्त नहाने की जिद करता है और आखिर में पानी में छलांग लगा। पानी में कूदते ही उसे अंदाजा हो गया कि पानी गहरा होने के साथ इसका बहाव भी तेज हैं। वो खुद को संभाल नहीं पाता है और पानी के बहाव के साथ बहने लगता है। फ्रेम में नजारा देखकर लगता है कि लड़का तेज बहाव में डूब जाएगा।

फिर दोस्त ने लगा दी जान की बाजी

मगर उसका दोस्त कहां हिम्मत हारने वाला था। वो तुरंत गोली की रफ्तार से दौड़कर आगे पहुंचा और गमछा लेकर पानी के ऊपर बने पिलर पर बैठ गया। अब जैसे ही दोस्त उसके करीब आया उसने गमछा और नीचे कर दिया। वीडियो अब जो कुछ नजर आता है देखकर दिल खुश हो जाएगा। इसमें देखेंगे कि डूब रहे दोस्त ने किसी तरह वो गमछा पकड़ लिया। अब दोस्त ने उसे ऊपर खींचने में पूरी ताकत लगा दी और आखिर में कामयाब हो भी गया।

इंस्टाग्राम पर देखिए वीडियो

मालूम हो कि दोस्त की मिसाल कायम करते हुए ये वीडियो इंस्टाग्राम पर kashyap_memer नाम के हैंडल से भी शेयर किया गया है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article