वायरल न्यूज़

Video: मुंबई लोकल में बेहद ही फूहड़ डांस करती नजर आई लड़की, महिलाओं को भी आ गई शर्म

Viral Video: आप देख सकते हैं कि वह​​ ट्रेन में मौजूद यात्रियों के बीच पहुंच जाती है। इसके बाद ऐसा डांस करने लगती है, जिसे देखकर ट्रेन में मौजूद महिला यात्री हैरान रह जाती हैं।

Image

मुंबई लोकल ट्रेन में डांस (इंस्टाग्राम)

KEY HIGHLIGHTS
  • मुंबई लोकल ट्रेन से सामने आया वीडियो
  • अजीबोगरीब डांस करती दिखी लड़की
  • वीडियो देखकर भड़क उठे इंटरनेट यूजर्स

Viral Video: सोशल मीडिया पर हर दिन कोई न कोई ऐसा वीडियो सामने आता है, जो चर्चा का विषय बन जाता है। कुछ वीडियो लोगों का दिल जीत लेते हैं तो कई वीडियो ऐसे होते हैं, जिसे देखकर लोग शॉक्ड रह जाते हैं। कई वीडियो ऐसे होते हैं, जो लोगों को सोचने पर मजबूर कर देते हैं। इसी क्रम में एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है, जिसे देखकर आपकी आंखें खुली की खुली रह जाएंगी। इस वीडियो को देखकर इंटरनेट यूजर्स के बीच एक नई बहस छिड़ गई है।

लड़की ने किया अजीबोगरीब डांस

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि एक लड़की मुंबई के लोकल ट्रेन में बेपरवाह नाचती दिख रही है। वीडियो में नाचती दिख रही लड़की सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर बताई जा रही है। आप देख सकते हैं कि वह ट्रेन में मौजूद यात्रियों के बीच पहुंच जाती है। इसके बाद ऐसा डांस करने लगती है, जिसे देखकर ट्रेन में मौजूद महिला यात्री हैरान रह जाती हैं। सोशल मीडिया यूजर्स लड़की के इस डांस को फूहड़ करार दे रहे हैं। देखें वीडियो-

वीडियो में डांस करती नजर आ रही लड़की का नाम मनीषा बताया जा रहा है। मनीषा का इंस्टाग्राम पर @manishadancer01 नाम से अकाउंट है। इसी अकाउंट से मनीषा ने अपना वीडियो शेयर किया है। वीडियो में मनीषा कुर्ती और शॉर्ट्स पहनी दिख रही हैं। आप देख सकते हैं कि मनीषा बहुत ही बेढंग तरीके से अपनी कमर हिला रही हैं। इसके बाद वह जिस तरह का डांस करती नजर आती हैं, उसे देखकर वहां मौजूद यात्रियों के चेहरे पर शर्म छा जाती है।

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article