Optical Illusion: संख्याओं के चक्रव्यूह में कहीं खो गया है 257, क्या आप 8 सेकंड में ढूंढने का रखते हैं दम

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Jan 11, 2024, 05:59 PM IST

Optical Illusion: 8 सेकंड के समय में अगर आप इस चैलेंज को पूरा कर दिखाएंगे तो आप तीस मार खां समझे जाएंगे। संख्याओं के चक्रव्यूह में कहीं न कहीं 257 खो गया है। आपको इसी 257 को ढूंढकर निकालने का चैलेंज पूरा करना है।

KEY HIGHLIGHTS
  • 8 सेकंड में पूरा कर दिखाइए यह चैलेंज
  • बड़े-बड़े सूरमाओं ने भी चाट ली धूल
  • तस्वीर में से ढूंढ निकालना है 257

Optical Illusion: ऑप्टिकल इल्यूजन को 'आंखों का धोखा' कहें तो गलत नहीं होगा। कई बार तो ऑप्टिकल इल्यूजन की तस्वीरें लोगों के दिमाग का दही कर देती हैं। इसी क्रम में हम आपके लिए ऑप्टिकल इल्यूजन की एक ऐसी तस्वीर लेकर आए हैं, जिसमें दिया गया चैलेंज देखने में तो आसान है। हालांकि, इस चैलेंज को पूरा करना टेढ़ी खीर से कम नहीं है। दरअसल, इस चैलेंज को आपको एक दिए गए समय में ही पूरा कर दिखाना है। अगर आप दिए गए समय में चैलेंज पूरा नहीं कर पाते हैं तो आपके चैलेंज पूरा करने का कोई मतलब नहीं रह जाता है।

End of Feed