वायरल न्यूज़

Viral Video: जमाल कुडू के सितार वर्जन ने मचाया धमाल, सुनकर आप भी मंत्रमुग्ध हो जाएंगे

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated Jan 12, 2024, 10:29 AM IST

इंस्टाग्राम पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स सितार पर जमाल कुडू का म्यूजिक निकाल रहा हूं, जो बेहद ही प्यारा लग रहा है। ऐसे में इस वीडियो को लोगों को काफी पसंद किया जा रहा है।

Image

जमाल कुडू गाने का सितार वर्जन वायरल (फोटो साभार - इंस्टाग्राम)

KEY HIGHLIGHTS
  • जमाल कुडू का सितार वर्जन वायरल
  • शख्स ने सितार पर धुन बजाकर जीता सबका दिल
  • जमकर वायरल हो रहा ये वीडियो

Jamal Kudu Sitar Version Viral Video: हाल ही में रणबीर कपूर और बॉबी देओल की एक फिल्म आई थी, जिसका नाम एनिमल था। इस फिल्म में मुख्य किरदार रणबीर कपूर ने निभाया था लेकिन फिर महज 15 मिनट का रोल प्ले कर बॉबी देओल ने सबसे ज्यादा सुर्खिया बटोरी। यहां तक हर फिल्म के हर इवेंट में भी रणबीर कपूर से अधिक लॉर्ड बॉबी नजर आए। ऐसे में उनके एंट्री सॉन्ग को भी सबसे अधिक पॉपुलरिटी मिली। हाल ही में इस गाने का एक नया वर्जन वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसे सुनकर आप भी मंत्रमुग्ध हो जाएंगे।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में एक शख्स सितार बजाता हुआ नजर आ रहा है। सितार बजाते हुए शख्स अबरार एंट्री सॉन्ग जमाल कुडू की धुन निकाल रहा है, जिसकी धुन आपका मनमोह लेगी। लोगों का कहना है कि इस गाने का अब तक का ये सबसे बेस्ट वर्जन है। ऐसे में इस वीडियो काफी लाइक और शेयर भी किया जा रहा है। वीडियो शेयर करने वाले इस शख्स का नाम रिषभ है, जो बॉलीवुड गानों के सितार वर्जन शेयर करता रहता है।

जमाल कुडू गाने का सितार वर्जन वायरल

इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Instagram Viral Video) पर अब तक कई यूजर्स अपनी प्रतिक्रिया दे चुके हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा है कि ऐसे लोगों को बॉलीवुड में होना चाहिए। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा है कि अगर ये फिल्म सूरज बड़जात्या की होती तो ये गाना बिल्कुल ऐसे ही बजता। इस वीडियो पर अब तक 50 हजार से अधिक लाइक आ चुके हैं। वहीं, इस वीडियो को काफी बार शेयर भी किया जा चुका है। बता दें, इस वीडियो को 'rishabsmusic' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। तो हमें कमेंट कर जरूर बताइए कि आपको ये वीडियो कैसी लगी।

किशन गुप्ता
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article