वायरल न्यूज़

Optical Illusion: बड़े-बड़े सूरमा भी हो जाएंगे फेल, फिर भी नहीं मिलेगा तस्वीर में तीन अंतर, 12 सेकंड का मिला समय

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated Jan 10, 2024, 05:26 PM IST

इंटरनेट पर ऑप्टिकल इल्यूजन की एक तस्वीर वायरल हो रही है, जिसमें से आपको तीन अंतर ढूंढने का चैलेंज दिया गया है। इस पजल को सॉल्व करने के लिए 12 सेकंड का समय भी मिला है तो क्या आप खोज पाएंगे तस्वीर में तीन अंतर..

Image

तस्वीर में कहां छिपा है तीन अंतर (फोटो साभार- सोशल मीडिया)

KEY HIGHLIGHTS
  • ऑप्टिकल इल्यूजन की तस्वीर वायरल
  • तस्वीर में छिपा है तीन अंतर
  • सिर्फ 12 सेकंड का मिला समय

Optical Illusion Brain Test: सोशल मीडिया पर वायरल हो रही इस तस्वीर में कुछ अंतर ढूंढने के लिए कहा जाता है। ऐसे में काफी लोग इस तस्वीर को सॉल्व करने में लगे हुए हैं। लेकिन फिर भी तस्वीर को सॉल्व नहीं कर पा रहे हैं। ऐसे में ऑप्टिकल इल्यूजन की इस तस्वीर को सॉल्व करने में अब तक 99 प्रतिशत लोग फेल हो चुके हैं। हालांकि, कुछ ऐसे भी लोग हैं, जो इस तस्वीर को आसानी से सॉल्व कर ले रहे हैं। ऐसे में अगर आप भी इस तस्वीर (Optical Illusion Viral News) की गुत्थी सुलझा पाएंगे तो आप तीस मार खां कहलाएंगे।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही इस तस्वीर की बात की जाए तो इसमें आपको एक नहीं बल्कि दो तस्वीर नजर आएगी, जिसमें से तीन अंतर ढूंढने का चैलेंज दिया गया है। इसके लिए 12 सेकंड का समय भी मिला है। कहा जा रहा है कि अगर आपका आईक्यू लेवल (IQ Level) एकदम तगड़ा होगा तब आप इस तस्वीर को झट से सॉल्व कर लेंगे। ऐसी तस्वीरें बच्चों के दिमागी विकास के लिए भी काफी मददगार साबित होती है। ऐसी तस्वीरों को सॉल्व करने से बच्चों का पढ़ाई में कंसंट्रेशन बढ़ता है।

Optical Illusion Eye Test Solution

आखिर कहां छिपा है तस्वीर में तीन अंतर

आखिर कहां छिपा है तस्वीर में तीन अंतर

ऑप्टिकल इल्यूजन की इस तस्वीर (Optical Illusion Viral Photo) में अगर आपने तीन अंतर ढूंढ लिया हो तो आप कमेंट कर बता सकते हैं। लेकिन अगर अभी तक आप इस तस्वीर की गुत्थी सुलझाने में सफल नहीं हो पाए हैं तो अब परेशान होने की जरूरत नहीं है। अब आप ऊपर दिए गए तस्वीर को ध्यान से देखिए, जिसमें आपको लाल रंग का एक सर्कल बना हुआ नजर आएगा। इन सर्कलों में आपको तीन अलग-अलग अंतर नजर आ जाएंगे। तो आपको ऑप्टिकल इल्यूजन की ये तस्वीर कैसी लगी, हमें कमेंट कर जरूर बताइए।

किशन गुप्ता
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article