वायरल न्यूज़

Video: हाड़ कंपाती ठंड में पक्के दोस्त ने की बहुत बड़ी गद्दारी, लोग बोले- ऐसे दोस्तों से तो दुश्मन भले

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Jan 11, 2024, 04:38 PM IST

Viral Video: एक फ्रेंड ने अपने दूसरे फ्रेंड के साथ ऐसी गद्दारी की, जिसे देखकर आप भी कहने पर मजबूर हो जाएंगे कि ऐसे दोस्तों से दुश्मन भले। हाड़ कंपाने वाली ठंड में दोस्त की ऐसी गद्दारी देखकर यूजर्स ने उसे भला-बुरा कहना शुरू कर दिया है।

Image

दोस्त ने की गद्दारी (इंस्टाग्राम)

Viral Video: भारत में इन दिनों हाड़ कंपाती ठंड पड़ रही है। कुछ इलाकों में तो इतनी अधिक ठंड पड़ रही है कि लोग कई-कई दिन तक नहाने से परहेज कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर ठंड से जुड़े कई तरह के वीडियो वायरल हो रहे हैं। इसमें से कुछ वीडियो फनी भी होते हैं। इसी क्रम में एक वीडियो ने यूजर्स को हैरानी में डाल दिया है। वीडियो दो बेस्ट फ्रेंड से जुड़ा है। इसमें एक फ्रेंड ने अपने दूसरे फ्रेंड के साथ ऐसी गद्दारी की, जिसे देखकर आप भी कहने पर मजबूर हो जाएंगे कि ऐसे दोस्तों से दुश्मन भले।

नहाने के पानी में मिला दी बर्फ

वीडियो की शुरुआत होती है एक दोस्त के नहाने से। आप देख सकते हैं कि एक दोस्त हाड़ कंपाती ठंड में बाथरूम में नहा रहा है। उसने नहाने के लिए पानी गर्म किया हुआ है और इसी से नहाता नजर आ रहा है। इसी बीच दूसरा दोस्त आता है और ऐसा कांड करता है, जिसे देखकर आपका भी माथा खराब हो जाएगा। आप देख सकते हैं कि दूसरा दोस्त पतीले में ढेर सारे बर्फ के टुकड़े लेकर आता है। वह बर्फ के टुकड़ों को बाल्टी के पानी में डालकर मिलाता है। देखें वीडियो-

इसके बाद दूसरा दोस्त उसी पानी को ले जाकर बाथरूम में रखे गर्म पानी से रिप्लेस कर देता है। यह बात बाथरूम में नहा रहे दोस्त को पता नहीं चलती है। वह साबुन लगाने की धुन में रहता है। इसके बाद वह बर्फ का ठंडा पानी अपने ऊपर डालता है। जैसे ही बर्फ का पानी उसके शरीर पर पड़ता है, उसकी हालत खराब हो जाती है। हाड़ कंपाने वाली ठंड में दोस्त की ऐसी गद्दारी देखकर यूजर्स ने उसे भला-बुरा कहना शुरू कर दिया है। कई लोग कह रहे हैं कि ऐसा दोस्त तो होना ही नहीं चाहिए। ऐसे दोस्तों से भले तो दुश्मन होते हैं। वीडियो को Max-manthan नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है।

आदित्य साहू
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article