Optical Illusion: आप कभी न कभी किसी जादूगर की जादूगरी देखने गए होंंगे। जादूगर अपने हाथ की सफाई से लोगों की आंखों को धोखा दे जाते हैं। सोशल मीडिया पर आपको ऐसी ही कुछ तस्वीरें देखने को मिल जाएंगी। यह तस्वीरें ऑप्टिकल इल्यूजन की तस्वीरें होती हैं, जो इंसान की आंखों को तो धोखा देती ही हैं, बल्कि लोगों को बेवकूफ भी बनाती हैं। इसी वजह से ऑप्टिकल इल्यूजन को 'आंखों का धोखा' कहा जाता है। हम आपके लिए एक ऐसी ही तस्वीर लेकर आए हैं, जो लोगों को कंफ्यूज कर रही है।
ऑप्टिकल इल्यूजन (रेडिट)
ये भी पढ़ें- Optical Illusion: तस्वीर में छिपे खूबसूरत हिरण को सिर्फ सरदार खान वाली नजरें ही ढूंढ पाएंगी, 12 सेकंड का समय
पहले नहीं देखी होगी इतनी मजेदार पहेली
इस तस्वीर में आपको एक मजेदार सवाल का जवाब देना है। तस्वीर में आपको एक इंसानी चेहरे का स्केच नजर आ रहा होगा। बता दें कि यह इंसानी चेहरा अंग्रेजी के कुछ अक्षरों से मिलकर बना है। आपको इन्हींं अक्षरों को ढूंढकर निकालना है। अगर आप खुद को जीनियस कहलाना चाहते हैं तो जल्द से जल्द अंग्रेजी के इन अक्षरों को ढूंढकर दिखाएं। इस चैलेंज को पूरा करने के लिए आपको 20 सेकंड का समय मिल रहा है। अगर 20 सेकंड में आप इस चैलेंज को पूरा नहीं कर पाए तो अपने दोस्तों और रिश्तेदारों की मदद ले सकते हैं।
बता दें कि इस तस्वीर को सोशल मीडिया साइट रेडिट Donut_Playz_7573 नाम के यूजर ने शेयर किया है। आप जब फोटो को पहली बार देखेंगे तो आपको पहली नजर में एक इंसानी चेहरा नजर आएगा। इस इंसान ने एक चश्मा लगाया हुआ है। आपको तस्वीर में इंसान के चहेरे का सिर्फ अगला भाग नजर आएगा। आपको उसका मुंह, गला, नाक और चश्मा ही दिखाई देगा। आपको गौर से देखकर अंग्रेजी के अक्षर भी ढूंढने हैं।
जानिए क्या है पहेली का हल
अगर आपको अभी तक अंग्रेजी के अक्षर नजर नहीं आए हैं तो बता दें कि चश्मे वाली आंखें और नाक अंग्रेजी के लेटर L की तरह बने हैं। वहीं नाक का छेद और ऊपर का हिस्सा I लेटर की तरह बने हैं। इंसान के दोनों होंठ मिलकर A लेटर बना रहे हैं। वहीं इंसान के ठुड्डी से लेकर गले का हिस्सा R लेटर की तरह नजर आ रहे हैं। इसका मतलब यह हुआ कि तस्वीर को यदि बाएं से दाएं की तरफ देखा जाए तो आपको अंग्रेजी का शब्द LIAR नजर आएगा।
