वायरल न्यूज़

Optical Illusion: तस्वीर में छिपे खूबसूरत हिरण को सिर्फ सरदार खान वाली नजरें ही ढूंढ पाएंगी, 12 सेकंड का समय

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Sep 9, 2023, 04:33 PM IST

Optical Illusion: इस खूबसूरत जगह में झील, बगीचे सब नजर आ रहे हैं। एक तरह से यह आंखों को सुकून देने वाली तस्वीर है। आपको इस जगह जाने के बारे में सोचने से पहले इसमें दिए गए चैलेंज को पूरा करना है। सिर्फ सरदार खान जैसी तीव्र नजर रखने वाले ही यह चैलेंज पूरा कर पाएंगे।

Image

ऑप्टिकल इल्यूजन चैलेंज (ट्विटर)

KEY HIGHLIGHTS
  • ऑप्टिकल इल्यूजन का नया चैलेंज आया सामने
  • तस्वीर में ढूंढ निकालना है प्यारा सा हिरण
  • चैलेंज पूरा करने के लिए 12 सेकंड का समय

Optical Illusion Puzzle Photo: ऑप्टिकल इल्यूजन एक ऐसा भ्रम है, जिसमें इंसान की नजरें तो धोखा खाती ही हैं। इसके साथ ही इंसान का दिमाग भी काम करना बंद कर देता है। दरअसल, कई बार हमें जो चीज दिखाई देती है। वह वास्तव में वैसी होती नहीं है। ऑप्टिकल इल्यूजन एक धोखा है, जहां हम जो चीज देखते हैं। धोखे में हम उसे अलग चीज समझ लेते हैं। ऑप्टिकल इल्यूजन प्रकाश, रंग और पैटर्न के साथ खेलकर इंसानी आंखों और इंसानी दिमाग को धोखा देता है।

बड़े-बड़े सूरमाओं की हालत हो गई खराब

आज हम आपके लिए ऑप्टिकल इल्यूजन की एक तस्वीर लेकर आए हैं। इस तस्वीर में एक खूबसूरत सी जगह नजर आ रही होगी। तस्वीर में आपको कोई बर्फीली जगह दिख रही है, जहां बर्फ गिरती नजर आ रही है। इस खूबसूरत जगह में झील, बगीचे सब नजर आ रहे हैं। एक तरह से यह आंखों को सुकून देने वाली तस्वीर है। अगर धरती पर ऐसी कोई जगह मौजूद है, तो हर कोई इस जगह जाना चाहेगा। आपको इस जगह जाने के बारे में सोचने से पहले इसमें दिए गए चैलेंज को पूरा करना है।

चैलेंज पूरा करने में लोगों के दिमाग का हुआ दही

बता दें कि इस खूबसूरत सी तस्वीर में कहीं न कहीं एक खूबसूरत सा हिरण भी छिपा हुआ है। आपको इसी हिरण को ढूंढकर निकालना है। इस हिरण को ढूंढने के लिए आपको 12 सेकंड का समय दिया जाता है। आपको लग रहा होगा कि 12 सेकंड का समय कम है तो हम आपको बता दें कि कई लोगों ने 12 सेकंड से काफी पहले इस चैलेंज को पूरा कर लिया। हालांकि, कुछ लोग ऐसे भी रहे जिन्हें हिरण नजर ही नहीं आया। वह दिन-दिनभर तस्वीर निहारते रह गए।

optical illusion result

यहां लाल घेरे में दिखेगा हिरण

अगर आपको भी हिरण नजर आ चुका है तो आप जीनियस की श्रेणी में शामिल हो चुके हैं। गौरतलब है कि सिर्फ सरदार खान जैसी तीव्र नजरों वाले लोगों को ही हिरण नजर आएगा। अगर आपको अभी तक हिरण नजर नहीं आया है तो हम आपके लिए एक और तस्वीर डाल रहे हैं। इस तस्वीर में लाल घेरे में आपको हिरण नजर आ जाएगा।

आदित्य साहू
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article