Animals Viral Video: इंटरनेट पर एक वीडियो काफी वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें आपको एक खरगोश, एक कुत्ता और एक बंदर नजर आएगा। ये काफी मजेदार भी है और इंसानियत की सीख लेने वाला भी है। ऐसे में जब आप भी इस वीडियो को देखेंगे तो आप भी कहेंगे इंसानियत का धर्म दुनिया का सबसे बड़ा धर्म है। आलम ये है कि लोग इस वीडियो को काफी पसंद कर रहे हैं और शेयर भी कर रहे हैं।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में पहले तो कुत्ता आराम फरमा रहे खरगोश को परेशान करता है। यह देख वहां मौजूद बंदर हस्तक्षेप करने लगता है और बीच-बचाव के लिए कूद पड़ता है। ऐसे में वह कुत्ते की पीठ पर चढ़कर उसके साथ अठखेलियां करता है। यह नजारा इतना मजेदार है कि इसे देख आपका दिल बाग-बाग हो जाएगा।
खरगोश, कुत्ते और बिल्ली की मजेदार वीडियो वायरल
इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Instagram Viral Video) पर काफी यूजर्स अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा कि ये वीडियो बेहद मजेदार है। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा कि बंदर ने इंसानियत का सबसे बड़ा धर्म सिखाया है। अब तक इस वीडियो पर काफी लाइक्स आ चुके हैं और इसे काफी बार शेयर भी किया जा चुका है। बता दें, इस वीडियो को 'bilal.ahm4d' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। तो ऐसे में ये विडियो (Trending Video) आपको कैसी लगी, हमें कमेंट कर जरूर बताएं।
