Ajab Gajab News: आपने चोरी की बहुत सारी घटनाओं के बारे में सुना होगा, लेकिन आज हम जिस घटना का जिक्र करने जा रहे हैं। उसके बारे में जानकर आपके होश उड़ जाएंगे। चोरी की यह हैरान करने वाली घटना कर्नाटक से सामने आई है। आपको जानकर आश्चर्य होगा कि पुलिस ने भैंस चोरी होने के 58 साल बाद आरोपी को गिरफ्तार किया है, जो इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है। आरोपी ने जब भैंस चोरी किया था तब उसकी उम्र महज 20 साल थी, वहीं अब आरोपी 78 साल का हो चुका है।
1965 में दर्ज करवाया गया था केस
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कर्नाटक पुलिस ने गणपति विट्टल वागोर नाम के 78 वर्षीय शख्स को भैंस चोरी के आरोप में गिरफ्तार किया। पहले तो मोहल्ले वालों को माजरा समझ नहीं आया क्योंकि इलाके से कोई भैंस गायब नहीं हुई थी। हालांकि, बाद में पता चला कि पुलिस ने 58 साल पहले चोरी हुई एक भैंस के सिलसिले में शख्स को गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि भैंस चोरी का यह मामला साल 1965 का है। पुलिस ने बताया कि आरोपी गणपति विट्टल वागोर ने जब भैंस चोरी की थी, उस दौरान उसकी उम्र महज 20 साल थी।
17 साल पहले दूसरे आरोपी की हो चुकी है मौत
रिपोर्ट के अनुसार, साल 1965 के इस मामले में ही शामिल एक अन्य आरोपी किशन चंदर की 17 साल पहले 11 अप्रैल, 2006 को मृत्यु हो चुकी है। इसके बाद किशन चंदर के खिलाफ मामला बंद कर दिया गया है। वहीं दूसरे आरोपी गणपति विट्टल वागोर को अब गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार, मेहकर निवासी मुरलीधरराव माणिकराव कुलकर्णी की दो भैंस और एक बछड़ा साल 1965 में चोरी हो गए थे। इस संबंध में उन्होंने मेहकर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई थी।
