Optical illusion: कुत्तों के बीच कहां छिपा है बॉल, 10 सेकंड में अगर आपने ढूंढ लिया तो कहलाएंगे नजरों का राजा

  • Authored by: कौशलेंद्र पाठक
  • Updated May 31, 2023, 02:52 PM IST

Optical illusion Photo: इन दिनों ऑप्टिकल इल्यूजन की एक तस्वीर वायरल हो रही है, जिसमें कुत्तों की भीड़ में लोगों को बॉल ढूंढने का चैलेंज दिया गया है। इस चैलेंज को पूरा करने के लिए आपको केवल 10 सेकंड का समय दिया गया है।

Optical illusion Viral Photo: सोशल मीडिया पर रोजाना ऑप्टिकल इल्यूजन (Optical illusion) की तस्वीरें शेयर होती रहती हैं। इनमें कुछ तस्वीरें (Viral Photo) तो ऐसी होती हैं, जिन्हें देखकर बडे़-बड़े दिग्गजों का दिमाग चकरा जाता है। क्योंकि, बार-बार देखने के बाद उन्हें सच्चाई समझ में नहीं आती है। हालांकि, कुछ लोग ऐसे भी होते हैं, जो बड़े से बड़े पजल को चुटकी बजाकर सुलझा देते हैं। इन लोगों की गिनती अनोखे लोगों में होती है। इनता ही नहीं इनका दिमाग भी औरों से काफी अलग होता है। इसी कड़ी में एक और ऑप्टिकल इल्यूजन (Optical illusion Photo) की मजेदार तस्वीर सामने आई है, जिसमें लोगों को काफी अनोखा चैलेंज दिया गया है।

ये तो हम सब जानते हैं ज्यादातर लोग ऑप्टकिल इल्यूजन (Optical illusion Eye Test) की तस्वीर को देखते ही हैरान रह जाते हैं। क्योंकि, जिस तरह के सवाल पूछे जाते हैं उसका जवाब आसानी से नहीं मिल सकता है। क्योंकि, इसके लिए समय भी निर्धारित किया जाता है। अब इस तस्वीर को ही देख लीजिए, इसमें जिस तरह का चैलेंज लोगों को दिया गया है, उसे देखकर किसी का भी दिमाग घबरा जाए। दरअसल, इस तस्वीर में हर तरफ लोगों को कुत्ते ही कुत्ते दिखाई दे रहे हैं। लेकिन, लोगों को इस तस्वीर में कुत्तों के बीच एक बॉल ढूंढने का चैलेंज दिया गया है। अब आप भी सोच में पड़ गए होंगे कि आखिर बॉल है कहां? तस्वीर में जिस तरह का नजारा दिख रहा है, उसमें बॉल को ढूंढना आसान नहीं है। अगर आपको लगता है कि आपकी नजरें काफी तेज है और दिमाग धारदार है, तो इस पजल को सॉल्व करके बताएं।

End of Feed