Optical Illusion Brain Test Challenge: दिमाग के साथ आंखों को परखने वाली ढेरों तस्वीरें सोशल मीडिया में साझा की जाती हैं। इनमें कुछ तस्वीरें बेहद मुश्किल होती हैं जिन्हें घंटो कोशिश के बाद भी आसानी से हल नहीं कर पाते हैं। मगर नजरों के सिकंदर जरूर ऐसे चैलेंज को आसानी से हल कर लेते हैं। अबकी बार हम एक ऐसी ही चैलेंजिंग तस्वीर के साथ हाजिर हुए हैं। ऑप्टिकल इल्यूजन वाली इस तस्वीर को हल करना बिल्कुल भी आसान नहीं होने वाला है। वायरल तस्वीर में आपको हर तरफ 98000 लिखा हुआ नजर आएगा।
तस्वीर को हल करना आज बिल्कुल भी आसान नहीं होने वाला है। (TNNB)
तस्वीर में ऊपर से नीचे हर तरफ यही नंबर लिखा हुआ नजर आता है। मगर इसमें सिर्फ एक जगह पर 89000 भी कहीं पर छिपा है। मगर मजाल है कोई उसे खोजकर दिखा सके। जवाब खोजना इतना है एक बार को बीरबल की खिचड़ी बनना तक आसान लगने लग जाएगा। हालांकि नजरों का सिकंदर जरूर जवाब खोज निकालेगा। अगर आप खुद को तेज तर्रार समझते हैं ये चैलेंज आपके लिए ही है। आपको बताना है कि आखिर 89000 कहां पर छिपा हुआ है। हालांकि चैलेंज पूरा करने में जुट जाएं पहले एक शर्त भी जान लीजिए। आपको चैलेंज पूरा करने के लिए सिर्फ दस सेकंड का सयम मिलेगा।
अगर इतने समय में चैलेंज पूरा कर लिया तो तो आपको विजेता मान लिया जाएगा। हालांकि पचास सेकंड में भी जवाब खोज निकाला तब भी बड़ी बात होगी। अगर आप अभी तक भी जवाब नहीं खोज पाए हैं तो जवाब भी यहीं मिलने वाला है।
यहां देखें जवाब
गोल घेरे में देखें जवाब।
देख लिया ना दिमाग के साथ आंखों को परखने वाली इस तस्वीर को हल करना बिल्कुल भी आसान काम नहीं था। हालांकि ऐसी कोशिश से दिमाग और आंखों की अच्छी कसरत जरूर हो जाती है।
