Optical Illusion: ये पजल उड़ा देगी आपकी नींद-चैन, फिर भी नजर नहीं आएगा दोनों तस्वीरों में तीन अंतर

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated Nov 3, 2023, 07:20 PM IST

Optical Illusion: इंटरनेट पर ऑप्टिकल इल्यूजन की एक अंतर ढूंढने वाली तस्वीर वायरल हो रही है, जिसमें से तीन अंतर ढूंढने का चैलेंज दिया गया है। इसके लिए 15 सेकंड का समय भी दिया गया है। तो क्या आप ढूंढ पाएंगे?

KEY HIGHLIGHTS
  • ऑप्टिकल इल्यूजन की एक नई तस्वीर वायरल
  • तस्वीर में ढूंढना है तीन अंतर
  • केवल 15 सेकंड का मिला समय

Optical Illusion Eye Test: सोशल मीडिया पर कब क्या वायरल हो जाए, कुछ कहा नहीं जा सकता है। यहां हर रोज कई सारी फोटोज वायरल होती रहती हैं। इन सभी में कुछ ऐसी फोटोज भी होती हैं, जिनमें से कुछ खास अंतर ढूंढना होता है। ऐसी तस्वीरों की पहेली सुलझाना लोगों को भी काफी पसंद आता है। इन सभी तस्वीरों को ऑप्टिकल इल्यूजन की श्रेणी में रखा जाता है। ऐसे में एक ऐसी तस्वीर वायरल हो रही है, जिसमें से तीन अंतर ढूंढने का चैलेंज दिया गया है। इसके लिए 15 सेकंड का समय भी दिया गया है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही ऑप्टिकल इल्यूजन की इन तस्वीर में से तीन अंतर ढूंढकर निकालने हैं। इसके लिए 15 सेकंड का समय दिया गया है। कहा जा रहा है कि इस तस्वीर को सॉल्व करने में अब तक कई धुरंधर घुटने टेक चुके हैं। ऐसे में अगर आपको लगता है कि आप इस तस्वीर की गुत्थी सुलझा पाएंगे तो आप इस चैलेंज को स्वीकार कर सकते हैं। कहा जा रहा है कि इस तस्वीर की गुत्थी सुलझाने वाले को बुद्धजीवी समझा जाएगा।

End of Feed