Viral Video: महंगी बाइक से खाना डिलीवरी करने पहुंचा शख्स, हायाबुसा देख दंग रह गए लोग

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated Nov 3, 2023, 10:47 AM IST

इंस्टाग्राम पर एक बड़ा ही धांसू वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक शख्स लग्जरी बाइक से खाना डिलीवरी करने पहुंच रहा है, जिसे देखने के बाद लोग एकदम से शॉक्ड रह गए।

KEY HIGHLIGHTS
  • लग्जरी बाइक से खाना डिलीवर करने पहुंचा शख्स
  • नजारा देख दंग रह गए लोग
  • जमकर वायरल हो रहा ये वीडियो

Hayabusa Delivery Boy Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद आपको भी ऐसा लगेगा कि आपको भी डिलीवरी करना शुरू कर देना चाहिए। ऐसे में जो भी इस वीडियो (Viral Video) को देख रहा है, वह एकदम से शॉक्ड हो जा रहा है। यहां तक कि काफी लोग उसके पास जाकर सेल्फी तक लेने लगे, जैसे वह कोई सेलिब्रिटी हो।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में आपको एक डिलीवरी ब्वॉय नजर आएगा, जो हायाबुसा से डिलीवरी करने के लिए आता है। वैसे अमूमन आज तक आपको कोई नॉर्मल बाइक वाला ही खाना डिलीवरी करने आता है लेकिन कभी आपके सामने ऐसा बंदा आ जाए तो आपका भी शायद कुछ ऐसा ही रिएक्शन होगा, जैसा इन लोगों का था।

End of Feed