वायरल न्यूज़

Viral Video: इस दिव्यांग महिला के जज्बे को सलाम, एस्केलेटर से खुद को ऐसे उतारा नीचे, लोग बोले - हौसला बुलंद रहे

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated Nov 3, 2023, 10:59 PM IST

Viral Video: इंस्टाग्राम पर एक दिल छू लेने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक दिव्यांग महिला खुद को एस्केलेटर से खुद को नीचे उतारती है, जिसे देखने के बाद आप भी महिला के हौसले की जमकर तारीफ करेंगे।

Image

दिव्यांग महिला ने खुद को एस्केलेटर से नीचे उतारा (Image Credit - Instagram)

KEY HIGHLIGHTS
  • दिव्यांग महिला ने दिखाया अपना हौसला
  • हर कोई कर रहा हौसले की तारीफ
  • जमकर वायरल हो रहा ये वीडियो

Divyang Woman On Escalator Viral Video: सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है, जो आपके दिल को छू जाएगा। इस वीडियो में आपको एक दिव्यांग महिला नजर आएगी, जिसके हौसले को देख आप भी उसकी तारीफ करने से खुद को रोक नहीं पाएंगे। इस वीडियो को जो भी शख्स देख रहा है, वह महिला की तारीफ ही कर रहा है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में आपको एक दिव्यांग महिला एस्केलेटर से खुद को नीचे उतारती नजर आ रही है, जो आपके दिल को छू जाएगा। इस वीडियो महिला के हौसले को देख लोगों का कहना है कि ऐसे ही इस महिला का हौसला बुलंद रहे और ये आत्मनिर्भर बने। लोगों में अगर कुछ कमी होती है तो लोग निराश हो जाते हैं लेकिन यह महिला उन लोगों के लिए एक प्रेरणा हैं।

दिव्यांग महिला ने खुद को एस्केलेटर से नीचे उतारा

इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Instagram Viral Video) पर काफी यूजर्स अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा कि इसे ही कहा जाता है हर मैदान फतेह करना। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा कि लगता है कि कभी भी कोशिश करना नहीं छोड़ना चाहिए, कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती है। इस वीडियो पर अब तक हजारों लाइक्स आ चुके हैं। बता दें, इस वीडियो को 'bilal.ahm4d' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। तो ऐसे में ये वीडियो (Trending Video) आपको कैसी लगी, हमें कमेंट कर जरूर बताएं।

किशन गुप्ता
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article