वायरल न्यूज़

Video: सहेली का बॉयफ्रेंड इतना पसंद आया कि लिख दिया लव लेटर, फिर भरी क्लास में चले लात-जूते

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Nov 3, 2023, 05:02 PM IST

Girl Fight Video: एक लड़की को अपनी ही सहेली का बॉयफ्रेंड पसंद आ जाता है। इसके बाद वह उसे लव लेटर लिख देती है। यह बात जब दूसरी लड़की को पता चलती है तो वह उससे भिड़ जाती है। दोनों लड़कियां जिस बात पर लड़ रही हैं, वह मामला जानकर सोशल मीडिया यूजर्स के भी होश उड़ गए हैं।

Image

क्लास में लड़कियों की लड़ाई (ट्विटर)

Girl Fight Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में भरी क्लास में दो लड़कियां जमकर लड़ाई करती नजर आ रही हैं। आप देख सकते हैं कि दोनों लड़कियां एक-दूसरे का बाल खींचकर झगड़ा कर रही हैं। पहले तो लोगों को कुछ समझ नहीं आता है। हालांकि, बाद में पूरा मामला सामने आता है तो लोग हैरान रह जाते हैं। दोनों लड़कियां जिस बात पर लड़ रही हैं, वह मामला जानकर सोशल मीडिया यूजर्स के भी होश उड़ गए हैं।

बॉयफ्रेंड के लिए क्लास में भिड़ीं दो लड़कियां

वीडियो काफी तेजी से देखा जा रहा है। वीडियो को लोग देखकर चटखारे भी ले रहे हैं। कई लोग वीडियो पर लाइक और कमेंट कर रहे हैं। वीडियो वाराणसी के जेआरएस ट्यूटोरियल का बताया जा रहा है। आप देख सकते हैं कि क्लास में ही दो लड़कियों के बीच हाथापाई शुरू हो जाती है। इस दौरान कई लोग बीच-बचाव करते नजर आते हैं। आप देख सकते हैं कि लड़ाई काफी गंभीर रुप धारण कर लेती है और लड़कियां एक-दूसरे पर जमकर हमला करती हैं। देखें वीडियो-

अब आप सोच रहे होंगे कि दो लड़कियां क्लास में ही क्यों भिड़ जाती हैं। बता दें कि एक लड़की को अपनी ही सहेली का बॉयफ्रेंड पसंद आ जाता है। इसके बाद वह उसे लव लेटर लिख देती है। यह बात जब दूसरी लड़की को पता चलती है तो वह उससे भिड़ जाती है। इसके बाद भरी क्लास में ही दोनों के बीच लड़ाई होने लगती है। वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @gharkekalesh नाम के यूजर ने शेयर किया है।

आदित्य साहू
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article