बाप रे: आखिर कैसी है ये मां, जो अपने दो साल के बच्चे को कीड़ा खिलाती है, वजह जान चौंक जाएंगे

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated Apr 25, 2023, 03:35 PM IST

कनाडा की रहने वाली वीनस अपने दो साल के बेटे को खाने में कीड़ा खिला रही हैं। यह बात सुनने में जितना पेचीदा है, उतना ही सॉलिड इसका कारण। दरअसल, ये मां अपने बेटे के अंदर प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए ऐसा कर रही है।

KEY HIGHLIGHTS
  • ये मां खिलाती है अपने बच्चे को कीड़ा
  • कीड़ा खिलाता देख लोगों का चढ़ा पारा
  • मां ने बताई हैरान कर देने वाली सच्चाई

Mother Feeds Worm to Child: एक मां और बेटे का रिश्ता कितना पवित्र और मजबूत होता है, इसके बारे में किसी को बताने की जरूरत नहीं है। मां अपने बेटे को जिस प्रकार से प्यार व दुलार देती है, उसकी तारीफ पूरी दुनिया करती है। लेकिन कई बार कुछ ऐसे किस्से सुनने को मिलते हैं, जो एक मां और बेटे के रिश्ते में सवाल पैदा कर देते हैं। ये मामला भी कुछ ऐसा ही है, लेकिन इस कहानी में मां-बेटे के रिश्ते में कुछ हुआ नहीं है, बल्कि प्यार और इज्जत अभी भी बरकरार है। कहानी थोड़ी चटपटी है और थोड़ी शॉकिंग भी। तो आइए जानते हैं क्या है पूरा माजरा...

mother feeding worm to child (1)

प्रतीकारात्मक फोटो (Image Credit : iStock)

दरअसल, कनाडा के टोरंटो की रहने वाली वीनस कलामी का एक दो साल का बेटा है, जिसे वह इन दिनों कीड़ों का स्वाद चखा रही हैं, वही कीड़ा जिसे देखते ही आप दूर भागने लगते हैं, है न मामला अजीब। अब जब इस मामले में महिला से पूछा गया कि वे आखिर ऐसा क्यों कर रही हैं तो उनका जवाब होश उड़ा देने वाला था। जी हां, उनका कहना था कि इससे बच्चे को प्रचुर मात्रा में प्रोटीन मिलेगी। इतना ही नहीं, अपने बेटे तो भुने हुए झींगुर का पाउडर खिलाती हैं, जिससे उसके शरीर में आयरन की कमी ना हो। उनका कहना है कि इससे एनीमिया का खतरा नहीं रहता और डायजेशन भी सही रहता है।

End of Feed