OMG: ब्रेन सर्जरी के बाद शख्स के साथ हुआ ऐसा 'चमत्कार', हर इंसान का चेहरा दिखने लगा 'बिल्ली' जैसा, जानें पूरा मामला

OMG: एक शख्स की ब्रेन सर्जरी हुई, जिसके बाद उसके देखने की क्षमता और दिमाग की प्रोसेसिंग में एक दुर्लभ बदलाव आ गया। सर्जरी के बाद जब उसने लोगों को देखा, तो उसे हर इंसान के चेहरे पर बिल्ली जैसे नैन-नक्श दिखाई देने लगे।

OMG: अक्सर हम फिल्मों या कहानियों में देखते हैं कि किसी ऑपरेशन या हादसे के बाद इंसान की दुनिया पूरी तरह बदल जाती है। लेकिन, हकीकत में जब ऐसा कुछ होता है, तो मेडिकल साइंस भी एक पल के लिए सोच में पड़ जाता है। हाल ही में एक ऐसा ही हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां ब्रेन सर्जरी के बाद एक शख्स को हर इंसान के चेहरे में 'बिल्ली' दिखाई देने लगी। यह कोई मजाक या किसी फिल्म की स्क्रिप्ट नहीं, बल्कि एक बेहद दुर्लभ न्यूरोलॉजिकल स्थिति है, जिसने डॉक्टरों और आम लोगों दोनों को चौंका दिया है। आइए, जानते हैं क्या है पूरा मामला?

OMG

सर्जरी के बाद शख्स को अजीबोगरीब समस्या (तस्वीर साभार- AI)

रिपोर्ट्स के मुताबिक, अमेरिका के रहने वाले 28 वर्षीय इस शख्स के दिमाग में किसी समस्या के चलते सर्जरी की गई थी। ऑपरेशन सफल रहा, लेकिन जब मरीज को होश आया और उसने अपने आसपास मौजूद डॉक्टरों, नर्सों और परिवार के लोगों को देखा, तो वह सन्न रह गया। उसे किसी का भी चेहरा सामान्य नजर नहीं आ रहा था। शख्स के मुताबिक, उसे हर इंसान के चेहरे की बनावट बिल्ली जैसी दिखने लगी थी। लोगों की आंखें, नाक का आकार और चेहरे के हाव-भाव उसे बिल्कुल किसी बिल्ली की तरह महसूस हो रहे थे। शुरुआत में उसे लगा कि शायद यह दवाइयों का असर है, लेकिन जब यह सिलसिला थमा नहीं, तो डॉक्टरों ने इसकी गहराई से जांच की। मेडिकल भाषा में इस बेहद दुर्लभ स्थिति को प्रोसोपोमेटामोर्फोप्सिया कहा जाता है। यह एक ऐसा विजुअल डिसऑर्डर है, जिसमें पीड़ित व्यक्ति को दूसरों के चेहरे विकृत, खिंचे हुए या किसी जानवर की तरह दिखाई देते हैं।

End of Feed