ओडिशा के समुद्र तट पर इन दिनों प्रकृति का एक बेहद खूबसूरत और दुर्लभ नजारा देखने को मिल रहा है। यहां लाखों की संख्या में कछुओं की एक खास प्रजाति देखने को मिल रही है। इस प्रजाति का नाम ऑलिव रिडले (Olive Ridley) है। ये समुद्री कछुए एक साथ इतनी बड़ी संख्या में ओड़िसा के तट पर पहुंचे है। जिसका वीडियो भी इस वक्त काफी तेजी से वायरल हो रहा है।
ओड़िसा के समुद्री तट पर जुटे कछुओं का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल (Instagram/@hasleyoriginals)
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:
ओड़िसा के समुद्री तट पर क्यों जुटे इतने कछुए?
वीडियो (Video) को देख सवाल यह उठता है कि आखिर इतनी संख्या में ये कछुए ओड़िसा के तट पर कर क्या रहे हैं? इस सवाल का जवाब वीडियो के कैप्शन में ही लिखा है। जहां बताया जा रहा है कि ये कछुए हर साल में 1 बार इस तट पर अंडे देने के लिए इकट्ठे होते हैं। इस अनोखी घटना को Arribada यानी सामूहिक नेस्टिंग कहा जाता है। यह नजारा इतना शानदार होता है कि हर साल इसे देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग और वन्यजीव प्रेमी ओडिशा पहुंचते हैं।
जहां जन्म हुआ, वहीं आकर अंडे देते हैं ये कछुए
जानकारी के मुताबिक, ऑलिव रिडले (Olive Ridley) प्रजाति के कछुए हर साल हजारों किलोमीटर का सफर तय करके उसी समुद्र तट पर लौटते हैं, जहां उनका जन्म हुआ था। यहां पहुंचने के बाद मादा कछुए समुद्र किनारे रेत में गड्ढा बनाती हैं और उसमें अपने अंडे देती हैं। अंडे देने के बाद वे उन्हें रेत से ढक देती हैं और फिर वापस समुद्र में लौट जाती हैं। कुछ हफ्तों बाद इन अंडों से छोटे-छोटे कछुए बाहर निकलते हैं और समुद्र की ओर अपना सफर शुरू करते हैं। इस सामूहिक नेस्टिंग के दौरान ओडिशा के समुद्र तट का नजारा पूरी तरह बदल जाता है। जहां तक नजर जाती है, वहां सिर्फ कछुए ही दिखाई देते हैं।
वीडियो सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
फिलहाल सोशल मीडिया पर इस अद्भुत नजारे का वीडियो इस वक्त खूब वायरल हो रहा है। हमने इस वीडियो (Social Media) को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर @hasleyoriginals नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा और हजारों लोगों ने लाइक किया है। वीडियो के कमेंट सेक्शन में लोग प्रकृति की इस खूबसूरती की भी जमकर तारीफ कर रहे हैं।
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।
