Viral Video: अतरंगी जुगाड़ करके बस के अंदर घुस गए चाचा, स्वैग देखकर जवानों की उड़ गई नींद

Viral Video: सोशल मीडिया पर अतरंगी जुगाड़ का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक चाचा अनोखे अंदाज में बस के अंदर घुस गए। जिसने भी यह नजारा देखा वो दंग रह गया।

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक से एक अतरंगी वीडियो वायरल होते रहते हैं। कुछ वीडियो को देखकर तो अच्छे-अच्छों का दिमाग घूम जाता है। वहीं, कुछ वीडियो ऐसे भी होते हैं, जिन्हें देखकर दिन बन जाता है। यूजर्स इन वीडियो को काफी पसंद भी करते हैं और जमकर चटकारे भी लेते रहते हैं। इसी कड़ी में एक ऐसा हाहाकारी वीडियो आया है, जिसे देखकर आपकी बोलती भी बंद हो जाएगी। क्योंकि, एक चाचा जिस अतरंगी जुगाड़ के साथ बस के अंदर घुस, उसने सबको चौंका दिया। आलम ये है कि इस वीडियो पर लोग जमकर चटकारे ले रहे हैं।

jugaad video

चाचा का अतरंगी जुगाड़ (तस्वीर साभार- @anandofficial_24)

आप सबने जुगाड़ के कई अनोखे वीडियो देखे होंगे। कुछ जुगाड़ को देखकर तो आंखों पर यकीन करना मुश्किल हो जाता है। वहीं, कुछ जुगाड़ को देखकर बड़े-बड़े इंजीनियर्स भी घबर जाते हैं। एक बार फिर जुगाड़ का एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसने सोशल मीडिया को हिला दिया है। क्योंकि, इस वीडियो में एक चाचा बस में घुसने के लिए अतरंगी जुगाड़ भिड़ाते नजर आए। वीडियो में आप देख सकते हैं किस तरह चाचा खिड़की के जरिए बस के अंदर घुस रहे हैं। चाचा ने जिस तरह का स्वैग दिखाया, उसने जवानों के भी होश उड़ा दिए। किसी ने इस पूरे नजारे को कैमरे में कैद कर लिया और वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। देखें वीडियो...

End of Feed