Viral Video: न टिकट का चक्कर, न भीड़ का डर! दादा जी ने बस की खिड़की से मारी ऐसी एंट्री, देखें देसी जुगाड़

Viral Video: भारतीय पब्लिक ट्रांसपोर्ट में सीट पाना किसी जंग जीतने से कम नहीं है। सोशल मीडिया पर एक बुजुर्ग का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिन्होंने बस के दरवाजे पर लगी भीड़ को चकमा देते हुए सीधे खिड़की से 'स्पाइडरमैन' की तरह एंट्री ले ली।

Viral Video: सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर रोजाना कई तरह के वीडियो वायरल होते रहते हैं। कुछ वीडियो तो ऐसे होते हैं, जिन्हें देखकर लोगों को अपनी आंखों पर यकीन करना मुश्किल हो जाता है। जबकि, कुछ वीडियो ऐसे होते हैं, जिन्हें देखकर अच्छे-अच्छों की बोलती बंद हो जाती है। इसी कड़ी में एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर आपको हंसी (Funny Video) भी आएगी और हैरानी भी होगी। भारत में बस या ट्रेन में विंडो सीट के लिए होने वाली जद्दोजहद किसी से छिपी नहीं है। लेकिन, हाल ही में इंटरनेट पर तहलका मचाने वाले एक वीडियो ने साबित कर दिया है कि तजुर्बा और फुर्ती किसी उम्र की मोहताज नहीं होती।

End of Feed