Old Man Stunt Video: सोशल मीडिया की दुनिया में अगर आप चक्कर लगाने जा रहे हैं, तो आपको ऐसे-ऐसे नजारे (Viral Video) देखने को मिल जाएंगे, जिन्हें देखकर आप सोच में पड़ जाएंगे। कईयों पर तो यकीन करना मुश्किल हो जाता है कि क्या सच में ऐसा हो सकता है? एक देसी दद्दू ने कुछ ऐसा ही धमाल मचाया है, जिसे देखकर बड़े-बड़े सूरमाओं का दिमाग चकरा गया है। दद्दू (Old Man Viral Video) का अंदाज और स्वैग देखकर लोग एक ही बात कर रहे हैं, 'उम्र तो बस नंबर है रे बाबा'। आलम ये है कि लोग बुजुर्ग की जमकर तारीफ कर रहे हैं और चटकारे भी ले रहे हैं।
दद्दू का धांसू अंदाज (तस्वीर साभार- इंस्टाग्राम)
आमतौर पर आपने बुजुर्गों को घर में आराम करते हुए देखा होगा। या फिर कुछ को थोड़ा बहुत काम करते हुए देखा होगा। लेकिन, कुछ बुजुर्गों का जलवा देखकर तो जवान भी शरमा जाते हैं। सोशल मीडिया पर आपको इस तरह के कई वीडियो (Trending Video) देखने को मिल जाएंगे। अब इस वायरल वीडियो को ही देख लीजिए, किस तरह देसी दद्दू धांसू अंदाज में बाइक चला रहे हैं। लूंगी बनियान में दद्दू आराम से बाइक पर बैठे हुए हैं और गाड़ी सरपट दौड़ रही है। जिसने भी अंकल का स्वैग देखा वो देखता ही रह गया। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। तो आप भी पहले इस मजेदार वीडियो को देखें...
दद्दू ने गदर काट दिया
दादा जी का स्वैग देखकर जरूर सोच में पड़ गए होंगे। इंस्टाग्राम पर इस मजेदार वीडियो को 'max_gallery_01' नाम के पेज से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक 10 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं। जबकि, करीब साढ़े चार लाख लोगों ने वीडियो को पसंद किए हैं। कुछ लोग जहां दद्दू की तारीफ कर रहे हैं, तो कुछ मौज भी ले रहे हैं। एक ने लिखा, 'बुढ़ापे में दद्दू ने गदर मचा दिया'। एक ने लिखा, 'चचा का क्या जलवा है'। एक अन्य ने लिखा, 'इसे कहते हैं टशन'। तो इस झन्नाटेदार वीडियो पर आपकी क्या प्रतिक्रिया है कमेंट कर जरूर बता दें।
वायरल (Viral News in Hindi) ट्रेंडिंग और अजब-गजब (Ajab Gajab News) की लेटेस्ट न्यूज और हिन्दी में पढ़ें और Times Now Navbharat Live TV पर देखें। देश-दुनिया की हर ट्रेंडिंग वीडियो (Viral Video) वायरल, शॉकिंग और अनोखी खबरें पढ़ने के लिए जुड़ें रहें Times Now Navbharat के साथ।
