Jugaad Video: चाचा ने देसी जुगाड़ से स्कूटी को दिया अनोखा लुक, आइडिया को लोग कर रहे हैं सैल्यूट

Jugaad Viral Video: सोशल मीडिया पर जुगाड़ का एक मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक चाचा ने स्कूटी को ऐसे बना दिया, जिसे देखकर हर कोई दंग रह गया। आलम ये है कि यह वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है।

KEY HIGHLIGHTS
  • बेहद मजेदार है जुगाड़ का ये वीडियो
  • चाचा का स्वैग देखकर दंग रह गए लोग
  • सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

Jugaad Viral Video: आज कल हर कोई फेमस होना चाहता है। बच्चों से लेकर बूढ़ों तक में फेमस होने की होड़ लगी है। इसके लिए लोग तरह-तरह के कारनामे भी करते रहते हैं। कुछ लोगों को इसमें कामयाबी मिल जाती है, जबकि कईयों का मजाक (Funny Video) भी बन जाता है। कुछ लोगों की तो दुनिया फैन हो जाती है। इसी कड़ी में जुगाड़ का एक वीडियो (Desi Jugaad Video) सामने आया है, जिसे देखकर बड़े-बड़े दिग्गज दंग रह गए। आलम ये है कि इस आइडिया को लोग सैल्यूट कर रहे हैं और चाचा की तारीफ करते नहीं थक रहे।

indian jugaad

चाचा का हाहाकारी जुगाड़ (तस्वीर साभार- इंस्टाग्राम)

इस समय देश-दुनिया में जुगाड़ टेक्नोलॉजी की डिमांड लगातार बढ़ रही है। लोग जुगाड़ से ऐसी-ऐसी चीजें बना रहे हैं, जिनपर कई बार यकीन करना मुश्किल हो जाता है। इस वायरल वीडियो (Today Viral Video) में भी आपको कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिलेगा। वीडियो (Today Trending Video) में आप देख सकते हैं एक चाचा ने जुगाड़ टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करके स्कूटी का कायाकल्प ही कर दिया। देखकर ऐसा लगता ही नहीं है कि ये कोई स्कूटी है। दरअसल, गर्मी से बचने के लिए चाचा ने स्कूटी में छतरी फिट कर दिया, जिससे उसका अंदाज ही बदल गया। जब इस स्कूटी को चाचा सड़क पर लेकर उतरे तो लोगों ने इसे कैमरे में कैद कर लिया और वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। अब यह वीडियो लोगों के बीछ छाया हुआ है। तो आप भी पहले इस मजेदार वीडियो को देखें...

End of Feed