वायरल न्यूज़

Jugaad Video: लेफ्ट-राइट मुड़ने के लिए लड़के ने बाइक में बिठाया ऐसा जुगाड़, देखते ही चकरा जाएगा सिर

सोशल मीडिया पर एक लड़के ने जुगाड़ लगाकर बाइक के साथ ही खेल कर दिया। उसके लेफ्ट राइट लेने के लिए ऐसा जुगाड़ लगाया है, जिसे देख आपका सिर चकरा जाएगा।

Image

बाइक के नंबर प्लेट में ही फिट कर दिया जुगाड़ (फोटो साभार - इंस्टाग्राम)

KEY HIGHLIGHTS
  • बाइक में लगाया जुगाड़
  • नंबर प्लेट के साथ कर दिया खेल
  • जमकर वायरल हो रहा ये वीडियो

Desi Jugaad Viral Video: इंटरनेट पर जुगाड़ का एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद आप अपना सिर पकड़ लेंगे। इसमें आपको एक लड़का बाइक चलाता नजर आएगा, जो बाइक के नंबर प्लेट में ऐसा जुगाड़ फिट करता है, जिससे उसे लेफ्ट-राइट लेने के लिए इंडीकेटर का सहारा नहीं लेना पड़ता है और वो बिना हाथ दिए या लाइट जलाए, अपनी साइड मुड़ जाता है। आइए देखते हैं ये मजेदार वीडियो..

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में लड़के ने बाइक के नंबर प्लेट में देसी जुगाड़ लगाता है। बाइक चलाते समय उस लेफ्ट मुड़ना होता है तो उसके नंबर प्लेट पर लेफ्ट लिखा हुआ दिखता है और राइट मुड़ना होता है तो उसके नंबर प्लेट पर राइट लिखा हुआ दिखता है। इसके लिए उसने आगे हैंडल के पास एक बटन लगवाया है। फिर सीधा चलते समय गाड़ी का नंबर दिख रहा है। ऐसे में उसके दिमाग की काफी तारीफ की जा रही है।

बाइक के नंबर प्लेट में ही फिट कर दिया जुगाड़

इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Instagram Viral Video) पर काफी यूजर्स अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा कि सिर्फ पास वाले ही देख पाएंगे, दूर से आने वाला सीधा टक्कर मारेगा। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा कि इनका नाम कोई जाकर नासा वालों बता दो। इस वीडियो को अब तक 57 हजार से अधिक लोगों ने लाइक किया है। बता दें, इस वीडियो को 'naughtyworld' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। तो ऐसे में ये वीडियो (Trending Video) आपको कैसी लगी, हमें कमेंट कर जरूर बताएं।

Kishan Gupta
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article