अजब: 11 साल के स्टूडेंट डायपर पहन जा रहे स्कूल, अब मां-बाप नहीं सिखा पा रहे बच्चों को टॉयलेट जाना

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 17, 2023, 09:59 AM IST

Ajab Gajab News: स्विटजरलैंड में एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। सुनकर आपको भी समझ नहीं आएगा कि आखिर क्या प्रतिक्रिया दें। दरअसल, आजकल मां और पिता दोनो कामकाजी हो गए हैं। इसमें वो इतना ज्यादा मशगूल हो जाते हैं कि अपने बच्चों की परवरिश पर ध्यान नहीं दे पाते हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • स्विटजरलैंड से आया हैरान करने वाला मामला
  • माता-पिता बच्चों को नहीं सिखा पा रहे टॉयलेट जाना
  • 11 साल के बच्चे डायपर पहनकर जा रहे हैं स्कूल

Ajab Gajab News: बच्चों के जन्म लेते ही उसकी सारी जिम्मेदारी माता-पिता की होती है। उसे खाना खिलाने से लेकर बाकी चीजें सिखाने की जिम्मेदारी भी माता-पिता की ही होती है। बच्चों को पॉटी कराने से लेकर उसे जाना सिखाने की जिम्मेदारी भी माता-पिता ही पूरी करते हैं। हालांकि, इन दिनों माता-पिता अपने काम में इतने बिजी होते हैं कि बच्चों पर ध्यान नहीं दे पाते। दरअसल, आजकल मां और पिता दोनो कामकाजी हो गए हैं। दोनों का अपना करियर होता है। इसमें वो इतना ज्यादा मशगूल हो जाते हैं कि अपने बच्चों की परवरिश पर ध्यान नहीं दे पाते हैं।

school child

प्रतीकात्मक तस्वीर (ट्विटर)

बड़े बच्चे भी नहीं सीख पाए टॉयलेट जाने का सलीका

इस लापारवाही का नतीजा स्विटजरलैंड के बच्चे झेल रहे हैं। स्विटजरलैंड से एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। आपको भी इस मामले के बारे में जानकर समझ नहीं आएगा कि क्या प्रतिक्रिया दें। दरअसल, स्विटजरलैंड में 11-11 साल के बच्चे डायपर पहनकर स्कूल जा रहे हैं। आप सोच रहे होंगे कि ऐसा क्यों है? दरअसल, उनके माता-पिता उन्हें टॉयलेट जाने का सलीका नहीं सिखा पा रहे। इस कारण उन्हें डायपर पहनकर स्कूल जाना पड़ रहा है। यह मामला एक तरह से चिंताजनक भी है। इस कारण वहां के शिक्षकों की नींद उड़ गई है।

End of Feed