वायरल न्यूज़

Shocking Video: रेस्टोरेंट में आया तूफान, अचानक हवा में उड़ने लगे सीलिंग पकड़कर खड़े लोग

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 17, 2023, 11:35 AM IST

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में एक भयानक तूफान आता नजर आ रहा है। आप देख सकते हैं कि रेस्टोरेंट में अचानक तेज तूफान आ जाता है। इसके बाद कई लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगते हैं। वहीं कई लोग रेस्टोरेंट की सीलिंग को उड़ने से बचाने के लिए उसे पकड़कर खड़े हो जाते हैं।

Image

हवा में उड़े लोग (ट्विटर)

KEY HIGHLIGHTS
  • रेस्टोरेंट में अचानक आया तूफान
  • सीलिंग पकड़कर खड़े थे लोग
  • देखते ही देखते अचानक लगे उड़ने

Viral Video: आजकल बिपरजॉय तूफान (Biparjoy Cyclone) की खबरें जोरों पर है। हर तरफ सिर्फ बिपरजॉय के बारे में ही बातें हो रही हैं। क्योंकि इस तूफान ने हजारों-लाखों की जिंदगी तबाह कर दी है। इसी क्रम में एक वीडियो सोशल मीडिया (Social media) पर सामने आया है। फिलहाल, यह वीडियो बिपरजॉय तूफान का नहीं लग रहा है। लेकिन यह वीडियो एक खतरनाक तूफान का है। इसकी तीव्रता बिपरजॉय तूफान से कम नहीं है। इस वीडियो को देखकर लोगों की हालत खराब हो रही है।

हवा में उड़ गए लोग

वीडियो में साफतौर पर देखा जा सकता है कि कुछ लोग किसी रेस्टोरेंट में अपने परिवार के खाना खाने आए हुए थे। हालांकि, इस दौरान अचानक तेज हवाएं चलने लगती हैं। इसके बाद देखते ही देखते हवाएं गंभीर तूफान का रूप ले लेती हैं। जैसे ही हवा तेज चलने लगती है, खाना खाने आए लोग सीलिंग को पकड़कर खड़े हो जाते हैं। हालांकि, तूफान इतना खतरनाक होता है कि सीलिंग को अपने साथ उड़ा ले जाने लगता है। इस दौरान जो नजारा सामने आता है, वह बहुत ही भयावह है। देखें वीडियो-

आप देख सकते हैं कि मौजूद लोग भयावह तूफान से बचने के लिए रेस्टोरेंट की सीलिंग के रॉड को पकड़ कर लटक जाते हैं। उन्हें लगता है कि ऐसा करने से सीलिंग उड़ेगी नहीं। हालांकि, हवा का बहाव इतना तेज होता है कि रेस्टोरेंट की सीलिंग को अपने साथ उड़ा ले जाता है। इससे सीलिंग पकड़कर लटके लोग पहले हवा में उड़ते हैं, फिर कद्दू की तरह नीचे गिर जाते हैं। वीडियो को ट्विटर पर @momentoviral नाम के यूजर आईडी से शेयर किया गया है। इसे अबतक 42 हजार से ज्यादा लोगों ने पसंद किया है। इस वीडियो कामेंट सेक्शन में लोग जमकर चटकारें भी ले रहें है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article