ना सीट, ना ब्रेक, टूटा आधा हैंडल, फिर भी स्टंट करते दिखा बच्चा, साइकिल का हाल देख आपकी हालत भी हो जाएगी पंचर

हाल में टूटी-फूटी साइकिल के साथ स्टंट करते एक बच्चे का वीडियो इन दिनों जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में वह ना सिर्फ टूटे हुए साइकिल को चलाकर दिखा रहा है बल्कि वह उससे काफी शानदार स्टंट भी कर रहा है। एक बार आप भी इस वीडियो को देखें।

सोशल मीडिया पर आज के समय में अनोखे और हैरान कर देने वाले वीडियो अक्सर वायरल होते रहते हैं। हर दिन कोई न कोई ऐसा वीडियो सामने आ ही जाता है, जिसे देख लोग हैरत में पड़ जाते हैं। हाल ही में एक ऐसा ही वीडियो जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि एक सरकारी प्राइमरी स्कूल का बच्चा एक ऐसी साइकिल पर स्टंट करता नजर आया, जिसमें न तो सीट है, न ब्रेक, और न ही पूरा हैंडल। फिर भी बच्चे ने उस साइकिल से ऐसे करतब दिखाए कि देखने वालों के होश ही उड़ गए। वीडियो में इस बच्चे का जज्बा और हौसला देखकर हर कोई दंग रह गया।

child is seen doing stunts with broken cycle

टूटी-फूटी साइकिल होने के बावजूद स्टंट करते दिखा बालक (Instagram/@kk.meme11)

टूटी-फूटी साइकिल से बच्चे ने किया स्टंट

वायरल हो रहा यह वीडियो एक सरकारी स्कूल के परिसर से सामने आया है, जिसमें एक शख्स उस बच्चे की टूटी-फूटी साइकिल को देखकर बता रहा है कि इस बच्चे के पास जो साइकिल है, उसमें ना तो सीट है और ना कोई ब्रेक है और ना ही पूरा हैंडल है। फिर भी यह बच्चा इस साइकिल को आराम से चलाता है। इसके बाद वह शख्स उस बच्चे से साइकिल को चलाने के लिए कहता है, जिसके बाद बच्चा साइकिल चलाकर दिखाता है।

End of Feed