प्रकृति जब अपना रौद्र रूप दिखाती है, तो इंसान के लिए हालात बेहद मुश्किल हो जाते हैं। नेपाल में आई भीषण बाढ़ के बीच ऐसा ही एक हैरान करने वाला नजारा देखने को मिला, जिसने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। बाढ़ के खतरनाक पानी के बीच एक शख्स की जान बचाने में एक भैंसा मददगार बना। वायरल वीडियो (Viral Video) को लेकर बताया जा रहा है कि बाढ़ के कारण चारों तरफ पानी ही पानी भर गया था। तेज बहाव के बीच एक व्यक्ति फंस गया। उसके लिए खुद पानी में आगे बढ़ना काफी मुश्किल था। ऐसे समय में उसके पास मौजूद भैंसा उसके लिए सहारा बन गया।
भैंसे की पीठ पर बैठकर बाढ़ पार कर गया शख्स (Instagram/@Timesnow_Trending)
इंसान को पीठ पर बैठाकर बाढ़ पार कर गया भैंसा
शख्स उस भैंसे की पीठ पर बैठ गया। इसके बाद भैंसा धीरे-धीरे बाढ़ के पानी के बीच आगे बढ़ने लगा। पानी का बहाव तेज था और रास्ता भी आसान नहीं था, लेकिन भैंसा लगातार आगे बढ़ता रहा। वीडियो में दिखाई देने वाला यह नजारा काफी हैरान करने वाला है। आमतौर पर लोग भैंसे को खेतों या गांवों में देखते हैं, लेकिन बाढ़ के बीच एक इंसान को अपनी पीठ पर बैठाकर ले जाते हुए देखना बेहद अलग अनुभव है।टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:
भैंसे ने दिया ऐसा सहारा कि वायरल हुआ वीडियो
वीडियो (Video) में आप देख सकते हैं कि भैंसा बाढ़ के पानी को चीरते हुए आगे बढ़ रहा है। शख्स उसकी पीठ पर आराम से बैठा मुसीबतों को पार कर रहा है। धीरे-धीरे वह भैंसा उस शख्स को लेकर बाढ़ के पानी से बाहर निकल आता है और उस शख्स की जान बचा लेता है। इस वायरल वीडियो को देखकर यह कहा जा सकता है कि मुश्किल समय में जानवर भी इंसान के लिए किसी सहारे से कम नहीं होते।नजारा देख लोग रह गए दंग
नेपाल की बाढ़ के बीच सामने आया यह वीडियो सोशल मीडिया (Social Media) पर लोगों को हैरान कर रहा है। वीडियो देखने वाले लोग भैंसे की ताकत और समझदारी की तारीफ कर रहे हैं। कई लोगों के लिए यह नजारा किसी फिल्मी दृश्य से कम नहीं है। सबसे खास बात यह है कि जब इंसान के सामने कोई रास्ता नहीं बचा, तब एक जानवर उसके लिए रास्ता बन गया। बाढ़ का पानी कितना भी खतरनाक क्यों न हो, उस समय भैंसा उस शख्स के लिए उम्मीद बनकर सामने आया।डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।
