Pakistan में धूम-धाम से मनाया जा रहा दुर्गा पूजा, मां की फोटो के सामने गरबा करते दिखे भक्त, लड़के ने Video शेयर कर दिखाई नवरात्रि की चकाचौंध

पाकिस्तान में नवरात्रि की धूम देखकर भारत के लोगों का भी दिल गदगद हो गया। सोशल मीडिया पर इन वीडियोज को देखकर लोग हैरान हैं और इस बात की सराहना कर रहे हैं कि कैसे सीमाओं के पार भी हमारी सांस्कृतिक परंपराएं जीवित हैं।

नवरात्रि के उत्सव की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर इन दिनों छाए हुए हैं। इसी बीच पाकिस्तान में भी नवरात्रि की धूम देखी गई, जिसका वीडियो एक पाकिस्तानी इन्फ्लूएंसर ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। वीडियो में लोगों को पूरे जोश और उत्साह के साथ गरबा और डांडिया खेलते हुए देखा जा सकता है। साथ ही वीडियो में पंडाल के अंदर माता दुर्गा की तस्वीरें भी दिख रही हैं।

Navratri in Pakistan

पाकिस्तान में मनाया जा रहा नवरात्र (Instagram/@preetam_devria)

पाकिस्तानी इन्फ्लूएंसर ने शेयर किया यह वीडियो

इस वायरल वीडियो को प्रीतम देवरिया नाम के पाकिस्तानी इन्फ्लूएंसर ने शेयर किया है और कैप्शन में लिखा है, "पाकिस्तान में नवरात्रि।" वीडियो में दिख रहा है कि मां दुर्गा का एक बहुत बड़ा सा पंडाल बनाया गया है, जिसमें लोगों की भीड़ गरबा और डांडिया की थाप पर थिरक रही है। मां दुर्गा की तस्वीरें साफतौर पर नजर आ रही हैं।

End of Feed