VIDEO: इन्हें तो पहचानते ही होंगे आप! अपनी हंसी से मशहूर हुआ यह Viral स्टार सालों बाद फीफा वर्ल्ड कप में आया नजर

वायरल न्यूज (Viral News): सोशल मीडिया पर अक्सर वायरल हो रहे मीम्स में इस शख्स की हंसी को आपने जरूर देखा होगा। अब देखिए सालों बाद वह शख्स कैसा दिखता है।

सोशल मीडिया की दुनिया में कुछ लोग ऐसे होते हैं जो अनजाने में ही स्टार बन जाते हैं। ऐसा ही एक नाम है, इस वायरल वीडियो (Viral Video) में दिखने वाला लड़का। जो अपनी आइकॉनिक हंसी के लिए सोशल मीडिया पर स्टार बन चुके हैं। इस लड़के को आपने भी कई मीम वीडियो और कई अन्य मजेदार वीडियो में कहीं ना कहीं जरूर देखा होगा। हालांकि सोशल मीडिया पर इसकी वहीं एक छोटी सी वीडियो (Video) क्लिप वायरल होते रहती है इसलिए इसका कोई दूसरा वीडियो सोशल मीडिया पर देखने को नहीं मिला। मगर एक बार फिर से इस वायरल स्टार का वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

Arab Idol funny audition Nabil Sebti viral video

सोशल मीडिया मीम स्टार (Instagram/@digitalmantra.io)

खुद का पोस्टर लेकर फीफा वर्ल्ड कप देखने पहुंचा यह शख्स

वायरल वीडियो (Viral Video) में देखा जा सकता है कि यह लड़का अपने हाथों में अपनी खुद की तस्वीर लिए फीफा विश्व कप का मैच देखने पहुंचा है। स्टेडियम में ऑडियंस के बीच वह अपनी तस्वीर के पोस्टर को कैमरे की तरफ दिखाकर हंसते हुए पोज दे रहा है। उसके साथ बैठे उसके दोस्त भी कैमरे को देख हंसते हुए नजर आ रहे हैं। उनका यह वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर @digitalmantra.io नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे अब तक करोड़ों लोगों ने देखा और लाखों लोगों ने लाइक किया है।

End of Feed