Naag Viral Video: सावन का पवित्र महीना शुरू हो चुका है। शिवालयों में शिव भक्तों की भीड़ लगी रहती है। सोशल मीडिया पर भी वीडियो वायरल (Today Viral Video) होते रहते हैं। वहीं, सावन में सांपों के भी कई वीडियो (Today Trending Video) वायरल होते रहते हैं, जिन्हें देखकर अक्सर लोग हैरान रह जाते हैं। कभी किसी शिवालय में सांप नजर आते हैं, तो कभी शिवलिंग से लिपटे दिखाई देते हैं। कुछ नजारे तो ऐसे होते हैं, जिनपर लोगों को यकीन करना मुश्किल हो जाता है। इसी कड़ी में एक ऐसा वीडियो (Snake Video) सामने है, जो लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। क्योंकि, इस वीडियों में तीन नाग शिवलिंग को घेरे थे।
शिवलिंग के पास नाग गैंग...(तस्वीर साभार- इंस्टाग्राम)
आज तक आपने सांपों के कई वीडियो देखे होंगे। खासकर, सावन महीने में कई वीडियो तो ऐसे देखने को मिल जाते हैं, जिनके बारे में लोग सोच भी नहीं सकते। इस वायरल वीडियो में भी आपको कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिल जाएगा। वीडियो में आप देख सकते हैं एक पेड़ के नीचे शिवलिंग रखा हुआ है। वहीं, नीचे तीन नाग देवता खड़े हैं। देखकर ऐसा लगता है तीनों शिवलिंग की रक्षा कर रहे हैं। इसी बीच पंडित जी पूजा करने के लिए वहां पहुंचते हैं और फिर अनोखे अंदाज में दूध चढ़ाते हुए तीन नागों को साइड करने की कोशिश करते हैं। आप भी देखें ये अद्भुत नजारा...
अद्भुत नजारा
वीडियो देखकर आप भी हैरान रह गए होंगे। हो सकता है इस तरह का नजारा पहली बार देख रहे होंगे। इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को 'omkar_sanatanii' नाम के पेज से शेयर किया गाय है। वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। जबकि, करीब 20 हजार लोगों ने इसे पसंद किए हैं। वीडियो देखकर लोग जयकारे लगा रहे हैं और भोलेनाथ को याद कर रहे हैं। इस वीडियो पर आपकी क्या प्रतिक्रिया है कमेंट कर जरूर बताएं।
