वायरल न्यूज़

Optical Illusion: बाघों के झुण्ड में आकर छिप गया है पड़ोसी जंगल का एक अनोखा बाघ, शिकारी नजर वाला ही ढूंढ पाएगा

Optical Illusion: ऑप्टिकल इल्यूजन की एक तस्वीर शेयर की गई है, जिसमें आप बाघों के झुण्ड को देख सकते हैं। लेकिन इस झुण्ड में पड़ोसी जंगल का एक अनोखा बाघ आकर छिप गया है, जिसे ढूंढने का चैलेंज दिया गया है।

Image

बाघों के झुण्ड में आकर छिप गया है एक अनोखा बाघ

KEY HIGHLIGHTS
  • ऑप्टिकल इल्यूजन की वायरल हुई तस्वीर
  • बाघों के झुण्ड में छिपा है एक अनोखा बाघ
  • जमकर वायरल हो रहा ये वीडियो

Optical Illusion Eye Test: सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म है, जहां हर रोज कई सारी तस्वीरें शेयर की जाती हैं। इनमें से कुछ ऐसी होती हैं, जिन्हें देखते ही लोगों के हाथ-पांव फूलने लगते हैं। इन तस्वीरों में कुछ न कुछ खोजने के लिए कहा जाता है, जिस चैलेंज को पूरा करने के लिए कुछ समय भी दिया जाता है। ऐसी ही एक तस्वीर इंटरनेट पर शेयर की गई है, जो दिमाग हिलाने वाली लग रही है। इस तस्वीर में बाघों का झुण्ड नजर आ रहा है, जिसमें से एक अनोखा बाघ ढूंढने के लिए कहा जा रहा है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही ऑप्टिकल इल्यूजन की इस तस्वीर में बाघों के झुण्ड में एक अनोखा बाघ ढूंढने के लिए 18 सेकंड का समय दिया गया है। कहा जा रहा है कि ऑप्टिकल इल्यूजन की इस तस्वीर को सॉल्व करने में अब तक कई धुरंधर हार मान चुके हैं। अगर आप इस तस्वीर को सॉल्व कर लेते हैं तो आपको शिकारी माना जाएगा। हालांकि, कुछ लोगों का कहना है कि इस तस्वीर को सॉल्व करना नामुमकिन सा लग रहा है।

Optical Illusion Eye Test Solution

तस्वीर में यहां छिपा है अनोखा बाघ

तस्वीर में यहां छिपा है अनोखा बाघ

ऑप्टिकल इल्यूजन की इस तस्वीर को एक बार और ध्यान से देख लीजिए, क्या पता शायद आपको अनोखा बाघ दिख जाए। अगर अभी भी आप नहीं ढूंढ पाए हैं तो ज्यादा परेशान होने की जरूरत नहीं है। ऊपर दिए गए बाघों के झुण्ड वाली इस तस्वीर में एक लाल सर्कल बनाया गया है, जिसमें आपको अनोखा बाघ दिख जाएगा। अब जब आपको अनोखा बाघ दिख ही गया है तो क्यों ना आप अपने दोस्तों के साथ शेयर करें और उन्हें चैलेंज पूरा करने के लिए कहें।

Kishan Gupta
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article