वायरल न्यूज़

टॉयलेट कर रहे शख्स को पीछे से अजगर ने दबोच लिया, रोंगटे खड़े कर देगा ये VIDEO

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Jul 25, 2024, 01:51 PM IST

Jabalpur Python Video: रोंगटे खड़े कर देना वाला ये वीडियो मध्य प्रदेश में जबलपुर का बताया गया है। इसमें खुले में टॉयलेट कर रहे एक शख्स को अजगर ने पीछे से दबोच लिया। अगर उसे पूरी तरह काबू में करने के बाद जिंदा निगलने की कोशिश करता है।

Image

टॉयलेट करने गए शख्स को अजगर ने दबोच लिया। (Photo/X.com)

KEY HIGHLIGHTS
  • खुले में टॉयलेट करने गया था शख्स
  • तभी पीछे से अजगर ने दबोच लिया
  • रोंगटे खड़े कर देगा ये वायरल वीडियो

Jabalpur Python Video: सोशल मीडिया में एक हैरान करने वाला वीडियो वायरल हुआ है। वीडियो एक शख्स से जुड़ा है, जो खुले में टॉयलेट करने गया था। शख्स टॉयलेट करता इससे पहले ही अजगर ने पीछे से उसपर हमला कर दिया। करीब 13 फीट लंबे अजगर ने उसे अपने शरीर से पूरी तरह जकड़ लिया। यकीन नहीं करेंगे कि अजगर शख्स को जिंदा निगलने की कोशिश करने लगा। मगर इससे पहले सांप उसे अपना शिकार बना पाता, शख्स ने चिल्लाना शुरू कर दिया। इधर उसकी चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनकर लोग दौड़कर पहुंचे तो नजारा देखकर सभी के रोंगटे खड़े हो गए। इसमें अजगर ने शख्स को पूरी तरह काबू में कर रहा था। शख्स सांप की मजबूत पकड़ की वजह से इंचभर भी नहीं पा रहा था।

जिंदा निगलने ही वाला था अजगर

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वीडियो मध्य प्रदेश में जबलपुर का है। इसकी शुरुआत में देखेंगे कि शख्स जंगल में एक पेड़ के पास बैठा है और अजगर ने उसे जकड़ रखा है। सांप की पकड़ इतनी मजबूत है कि वो सांस भी ठीक से नहीं ले पाता। इधर शख्स की चिल्लाहट सुनकर उसके करीब पहुंचे लोगों की समझ नहीं आता कि उसे कैसे बचाया जाए। हालांकि लोग किसी तरह रस्सी और लाठी-डंडों की मदद से उसे छुड़ाने की कोशिश करते हैं। इसमें एक शख्स के हाथ में कुल्हाड़ी है तो कोई आरी से उसे मारने की बात कहता हुआ नजर आता है।

एक्स पर देखिए वीडियो

बताया गया कि ग्रामीणों ने अजगर को मारकर शख्स की जान बचा ली। इधर शख्स को निगलने की कोशिश करते हुए अजगर के इस वीडियो ने लोगों को हैरान कर दिया। वीडियो पर नेटिजन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं। मालूम हो कि वीडियो एक्स पर @AshrafFem नाम के हैंडल से भी शेयर किया गया है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article