वायरल न्यूज़

Viral: बंदर और बच्चे के बीच जमकर लड़ाई, दोनों का स्वैग देखकर बार-बार देखेंगे ये मजेदार वीडियो

Viral Video: एक बच्चे और बंदर के बीच लड़ाई छिड़ गई। जिस तरह दोनों आपस में लड़ रहे थे उसे देखकर लोग अपनी हंसी को नहीं रोक पा रहे हैं और इस पर जमकर चटकारे ले रहे हैं।

Image

बंदर और बच्चे के बीच लड़ाई (तस्वीर साभार- इंस्टाग्राम)

KEY HIGHLIGHTS
  • बंदर और बच्चे के बीच लड़ाई
  • दोनों का स्वैग देखकर दंग रह गए लोग
  • सोशल मीडिया पर छाया वीडियो

Viral Video: सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर रोजाना सैकड़ों-हजारों वीडियो (Today Viral Video) शेयर होते हैं। इनमें कुछ वीडियो (Today Trending Video) तो देखते ही देखते वायरल हो जाते हैं। वीडियो (Funny Video) भी कई तरह के होते हैं, कुछ को देखकर लोगों की हंसी छूट जाती है। तो कुछ को देखकर यूजर्स हैरान रह जाते हैं। कुछ वीडियो (Monkey Video) पर लोगों को यकीन तक करना मुश्किल हो जाता है। वहीं, कुछ वीडियो लोगों का दिल भी जीत लेते हैं। इसी कड़ी में एक बंदर और बच्चे का ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर ना केवल आप ठहाके लगाएंगे, बल्कि बार-बार इस वीडियो को देखेंगे।

ये तो हम सब जानते हैं बंदर और इंसान के बीच काफी अनोखा संबंध है। कई बार तो बंदर बिल्कुल ही इंसानों की तरह हरकत करने लगता है, जिसे देखकर लोगों को हैरानी भी होती है। इस वायरल वीडियो में एक बंदर इंसान से इंसानों की तरह लड़ रहा है। वीडियो में आप देख सकते हैं एक बंदर और बच्चे के बीच लड़ाई शुरू हो गई है। बंदर भी दो पैरों पर खड़ा होकार इंसान की तरह लड़ने लगता है। जैसे-जैसे बच्चा बंदर को पकड़ता है, उसी तरह बंदर भी बच्चे को पकड़ता है। आलम ये है कि दोनों का स्वैग देखकर आपका दिन बन जाएगा। तो पहले आप इस मजेदार वीडियो को देखें...

बंदर ने माहौल बना दिया

वीडियो को देखकर जरूरी आपकी हंसी छूट रही होगी। सोच रहे होंगे कि दोनों ने अलग ही लेवल का माहौल बना दिया। इंस्टाग्राम पर वीडियो को 'gav_ka_chhora_22' नाम के पेज से शेयर किया गया है। इस क्यूट वीडियो को लाखों लोगों ने अब तक देखा है। जबकि, हजारों लोगों ने इसे पसंद किए हैं। वहीं, मजे लेते हुए लोग वीडियो पर कमेंट कर रहे हैं। किसी का कहना है कि काफी मजेदार नजारा है। किसी का कहना है कि बंदर ने तो माहौल बना दिया है। तो इस वीडियो पर आपकी क्या प्रतिक्रिया है कमेंट कर जरूर बताएं।

Kaushlendra Pathak
कौशलेंद्र पाठकauthor

कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

और पढ़ें
End of Article