OMG: इस पुल से कूदकर 600 कुत्ते कर चुके हैं सुसाइड, वैज्ञानिक भी नहीं सुलझा सके हैं इसका रहस्य

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Nov 28, 2023, 06:10 PM IST

Mysterious Overtoun Bridge: ओवरटॉन पुल का निर्माण साल 1859 में करवाया गया था। सबसे पहले साल 1950 में यह नोटिस किया गया था कि यहां आकर कुत्‍ते सुसाइड कर लेते हैं। इस पुल की गहराई 50 फीट है, जहां कूदकर कुत्ते जान दे देते हैं।

Mysterious Overtoun Bridge: इस धरती पर कई सारी ऐसी रहस्यमयी जगहें हैं, जिनके बारे में जानकर हर कोई हैरान रह जाता है। दुनिया में एक ऐसा ही ब्रिज है, जिसके बारे में जानकर आपकी हैरानी का ठिकाना नहीं रहेगा। आपको बता दें कि इस पुल से कूदकर कुत्ते सुसाइड कर लेते हैं। अब तक इस पुल से कूदकर 600 से ज्यादा कुत्तों ने अपनी जान दे दी है। आज तक यह रहस्य कोई सुलझा नहीं पाया है। स्‍कॉटलैंड के डंबार्टन में यह रहस्यमयी ब्रिज है। इस ब्रिज का नाम ओवरटॉन है।

dog suicide bridge

दुनिया का सबसे रहस्यमयी पुल (ट्विटर)

पुल से कूदकर जान दे देते हैं कुत्ते

रिपोर्ट के अनुसार, ओवरटॉन पुल का निर्माण साल 1859 में करवाया गया था। सबसे पहले साल 1950 में यह नोटिस किया गया था कि यहां आकर कुत्‍ते सुसाइड कर लेते हैं। इस पुल की गहराई 50 फीट है, जहां कूदकर कुत्ते जान दे देते हैं। फिलहाल, इस रहस्य को अब तक वैज्ञानिक भी सुलझा नहीं पाए हैं। मान्यता है कि एक शख्‍स ने इस पुल से नीचे फेंककर अपने नवजात बच्चे को मार दिया था। उसका मानना था कि उसका बच्चा शैतान का अवतार था। इसके बाद शख्स ने खुद आत्महत्या करने का प्रयास किया था।

End of Feed